-
हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आ चुका है और बीजेपी ने हैट्रिक मारी है। राज्य में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस मात्रा 37 सीटों पर सिमट गई। (Vinesh Phogat/Insta)
-
हरियाणा चुनावी मैदान में उतरे खिलाड़ी
हरियाणा के कई प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में से एक जुलाना सीट भी था जहां से पूर्व रेसलर और कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरी विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की। ऐसे में आइए जानते हैं हरियाणा में इस बार कितने खिलाड़ी चुनावी मैदान में ताल ठोकने उतरे थे और किन्हें जीत हासिल हुई और कौन हारा? (Vinesh Phogat/Insta) -
विनेश से किसका टक्कर था?
सबसे पहले विनेश फोगाट की बात करते हैं। विनेश को कांग्रेस ने हरियाणा के जुलाना सीट से विधानसभा चुनाव में उतारा था। विनेश फोगाट को कुल 65080 वोट मिले हैं। उन्होंने 6015 वोटों से ये जीत हासिल की है। उनके सामने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के योगेश कुमार थे जिन्हें 59065 वोट मिले। इसी सीट से विनेश फोगाट के सामने एक और स्टार रेसलर ने ताल ठोका था। (Vinesh Phogat/Insta) -
सिर्फ इतने वोट मिले
जुलाना सीट से विनेश फोगाट के सामने WWE की रेसलर कविता देवी थीं। लेकिन कविता देवी को भारी वोटों से हार का सामना करना पड़ा। कविता को आम आदमी पार्टी ने इस सीट से टिकट दिया था। उन्हें सिर्फ 1280 वोट मिले हैं। ऐसे में देखा जाए तो विनेश फोगाट से कविता देवी 63800 वोटों से हारी हैं। (Kavita Devi/Insta) -
इस खिलाड़ी ने भी ठोका था ताल
हरियाणा में कुल तीन खिलाड़ी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। विनेश और कविता के अलावा कबड्डी के स्टार खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। (Deepak Niwas Hooda/Insta) -
कौन हैं दीपक हुड्डा?
दीपक हुड्डा भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। साल 2016 में इंडिया कबड्डी टीम के वर्ल्ड कप जीतने में दीपक हुड्डा की अहम भूमिका रही। इसके साथ ही वो 2016 और 1029 में साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के हिस्सा रह चुके हैं। Deepak Niwas Hooda/Insta) -
कितने वोटों से हारे दीपक हुड्डा?
दीपक हुड्डा को बीजेपी ने महम सीट से टिकट दिया था। इस सीट से उनके सामने कांग्रेस ने बलराम डांगी को उतारा था जिन्हें जीत हासिल हुई। बलराम डांगी को कुल 56865 वोट मिले और उन्होंने 18060 के अंतर से ये जीत हासिल की। दीपक हुड्डा को इस सीट से सिर्फ 8929 वोट मिले थे। ऐसे में देखा जाए तो उन्होंने ये चुनाव 47936 वोटों के अंतर से हारा है। Deepak Niwas Hooda/Insta)