-
छात्रों के लिए सबसे कठिन काम होता है सही करियर चुनना। एक गलत फैसले के चलते पूरी जिंदगी संघर्ष में बीत सकती है। ऐसे में यहां आठ आसान टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आपको सही करियर चुनने में आसानी होगी। (Photo: Unsplash)
-
1- अपनी रुचि पहचानें
छात्रों को सबसे पहले ये पता करना चाहिए उन्हें कौन सा काम ज्यादा पसंद है। अपनी रुचि और जुनून को पहचानें क्योंकि ये करियर को बेहद आसान बना देता है। (Photo: Unsplash) -
2- स्किल्स का आकलन करें
एक छात्र के लिए करियर का चुनाव करते हुए सबसे जरूरी है कि वो अपने कौशल और ताकत की पहचान करे। ये जानने की कोशिश करें कि आपकी स्किल किसमें अच्छी है जिसे आप अपने करियर में कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। (Photo: Unsplash) -
3- मूल्यों को समझना जरूरी
छात्रों के लिए यह भी जरूरी है कि वो अपने मूल्यों के आधार पर करियर को चुनें। यह समझे कि आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या है और क्या करने से ज्यादा प्रेरणा मिलती है। (Photo: Unsplash) -
4- अलग-अलग करियर ऑप्शन्स
सही करियर का चुनाव करना है तो सबसे पहले अलग-अलग करियर विकल्पों के बारे में रिसर्च करें। इस दौरान जॉब रोल, कितना ग्रोथ है और भविष्य में उसकी कितनी जरूरत पड़ेगी इन सारी चीजों को समझें। (Photo: Unsplash) -
5- अनुभवी लोगों से सलाह
सही करियर का चुनाव करने के लिए एक अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी जरूरी होती है। इससे आपको सही चीज चुनने में काफी आसानी होगी। (Photo: Unsplash) -
6- इंटर्नशिप या पार्ट-टाइम जॉब
जिस क्षेत्र में आप जाना चाहते हैं उसमें अनुभव लें। इसके लिए आप इंटर्नशिप या पार्ट-टाइम जॉब भी कर सकते हैं। (Photo: Unsplash) -
7- ग्रोथ का आकलन करें
जिस भी फील्ड में अपना करियर बना रहे हैं सबसे पहले भविष्य की संभावनाओं का आकलन करें। यह देखें कि भविष्य में उसकी डिमांड और ग्रोथ क्या होगी। कम से कम 5 साल तक का आकलन तो जरूर कर लें। (Photo: Unsplash) -
8- फैसले पर विश्वास
यह सब करने के बाद अंत में आप अपने फैसले पर विश्वास रखें। अगर जरा भी मन में डर है तो उसे खुद पर हावी न होने दें और पूरी ताकत-आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। (Photo: Unsplash) सबसे अधिक सैलरी दिलाने वाले डिप्लोमा कोर्स, किसी भी स्ट्रीम के छात्र कर सकते हैं
