-
हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घर की साफ सफाई कर तरह-तरह की चीजों से सजावट किया जाता है। इसके साथ ही घर को दीपों से भी सजाया जाता है। (Photo: Pexels)
-
मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में दिवाली से पहले घर से कुछ चीजों को बाहर निकाल देना चाहिए। इन चीजों का घर में होना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए? (Photo: Pexels)
-
7- लोहा: ये भी मान्यता है कि दिवाली से पहले घर में जंग लगे हुए लोहे भी हटा देना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में रखी ऐसी चीजें शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव को बुलावा देने का काम करती हैं और ऐसे घर में मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं। (Photo: Pexels)
-
6- फर्नीचर: घर में खराब पड़े फर्नीचर या फिर टूटे दरवाजे खिड़कियों को दिवाली से पहले सही करा लेना चाहिए। (Photo: Pexels)
-
5- मकड़ी का जाला: दिवाली में घर की सफाई के वक्त ध्यान रखें की मकड़ी का जाला भी हटा दें। मान्यताओं के अनुसार घर में मकड़ी के जाले दरिद्रता का कारण बन सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
4- जूते-चप्पल: खराब या फिर फटे-पुराने जूते चप्पल घर में रखे हुए हैं तो दिवाली से पहले इन्हें भी बाहर निकाल देना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ये नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं। (Photo: Pexels)
-
3- घड़ी: दिवाली से पहले अगर घर में बंद या फिर टूटी हुई घड़ी रखी हुई है तो इसे भी बाहर निकाल देना चाहिए। ये बुरे वक्त की प्रतीक मानी जाती है। (Photo: Pexels)
-
2- शीशा: मान्यताओं के अनुसार दिवाली से पहले घर में अगर टूटा हुआ शीशा है तो इसे जरूर बाहर कर देना चाहिए। टूटा हुआ शीशा घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। (Photo: Pexels)
-
1- खंडित मूर्तियां: घर में अगर टूटी फूटी खंडित मूर्तियां रखी हुई हैं तो दिवाली से पहले इन्हें जरूर बाहर निकाल दें। इसके साथ ही भगवान के फटे-पुराने चित्र भी निकाल देना चाहिए। (Photo: Pexels)