-
इस वक्त देशभर में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल को लेकर चर्चा खूब है। लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल आज यानी 17 दिसंबर को पेश किया जाएगा। इस विधेयक को कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पेश करेंगे। यह देश का 129वां संविधान संशोधन विधेयक है। भारत में इस बिल को लेकर भले ही इस वक्त राजनीति हो रही है लेकिन ये कई देशों में पहले से ही लागू है। (Photo: Indian Express)
-
‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की नींव देश की आजादी के समय ही रख दी गई थी। वर्ष 1952 में देश में जब पहली बार चुनाव हुआ तब लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए ही एक साथ वोट डाले गए थे। इसके बाद अगले 4 चुनावों तक ऐसा ही चलता रहा। लेकिन बाद में कुछ कारणों के चलते लोकसभा और विधानसभा चुनाव को अलग कर दिया गया। (Photo: Indian Express)
-
देश में साल 1952, 1957, 1962 और 1967 में मतदाताओं ने केंद्र और राज्यों के लिए एक साथ मतदान किया था। बाद में कुछ पुराने राज्यों के पुनर्गठन और नए राज्यों के उभरने के साथ इसे वर्ष 1968-1969 में पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया। अब आइए जानते हैं किन-किन देशों में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ है। (Photo: Indian Express)
-
अमेरिका
अमेरिका में हर चार साल पर एक बार चुनाव होता है। यहां राष्ट्रपति, कांग्रेस और सीने के लिए हर चाल साल पर एक निश्चित तारीख पर चुनाव होते हैं। यूएसए में चुनाव नवंबर के पहले मंगलवार को होते हैं। (Photo: Pexels) -
फ्रांस
अमेरिका की ही तरह फ्रांस में भी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का प्रावधान है। हालांकि, यहां पर हर पांच साल में एक साथ राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली के लिए चुनाव कराए जाते हैं। (Photo: Pexels) प्रियंका गांधी के Palestine बैग पर सियासत, पता नहीं कब भारत लिखा होगा… जानें किसने क्या कहा? -
स्वीडन
स्वीडन में भी संसद और स्थानीय सरकार के लिए आम चुनाव हर चाल साल में एक साथ आयोजित कराए जाते हैं। यहां नगरपालिका और काउंटी परिषदों के लिए स्थानीय सरकार के चुनाव भी हर साल में राष्ट्रीय चुनाव के साथ होते हैं। (Photo: Pexels) -
कनाडा
कनाडा भी दुनिया के उन देशों में से एक है जहां पर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की पॉलिसी है। यहां हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनाव हर चार साल में एक बार कराए जाते हैं। (Photo: Pexels) -
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका में भी राष्ट्रीय विधानसभा और प्रांतीय विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते हैं। हालांकि, यहां पर नगरपालिका चुनाव अलग से पांच साल में आयोजित किए जाते हैं। (Photo: Pexels) -
जर्मनी
जर्मनी में भी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के तहत चुनाव आयोजित होते हैं। इसी तरह जापान में भी चुनाव कराए जाते हैं। बेल्जियम में भी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की पॉलिसी है। (Photo: Pexels) -
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय विधायिका के सदस्यों का चुनाव एक ही दिन होता है। यहां पर वन नेशन वन इलेक्शन बिल साल 2019 में लागू किया गया था। (Photo: Pexels) -
फिलीपींस
फिलीपींस भी दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां पर चुनाव एक साथ होते हैं। यहां नेशनल और स्थानीय पदाधिकारियों के चुनाव हर तीन साल में एक साथ आयोजित होते हैं। (Photo: Pexels) Pictures: पर्पल कलर की साड़ी में प्रियंका गांधी का दिखा सादगी भरा लुक, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन
