• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. vinesh phogat case harish salve high profile cases including vodafone mahindra and tata

Vinesh Phogat से पहले वोडाफोन, अंबानी, महिंद्रा और टाटा समेत ये हाई-प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं Harish Salve, इस मामले के लिए ली थी केवल 1 रुपये फीस

Harish Salve’s High-profile Cases: विनेश फोगाट से पहले हरीश साल्वे ने कई हाई-प्रोफाइल केस लड़े हैं, जैसे वोडाफोन टैक्स केस, सलमान खान हिट-एंड-रन, और कुलभूषण जाधव का मामला। उन्होंने रतन टाटा, मुकेश अंबानी और केशव महिंद्रा के केस भी सफलतापूर्वक लड़े हैं।

By: Archana Keshri
Updated: August 10, 2024 16:52 IST
हमें फॉलो करें
  • Vinesh Phogat
    1/13

    Paris Olympics 2024 में कुश्ती के फाइनल मैच से पहले ही 50 किलो की कैटेगरी में हिस्सा लेने वाली विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा बताकर उनको डिसक्वालीफाई कर दिया गया था। इस बीच विनेश ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में इस फैसले के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

  • 2/13

    अब विनेश को इंसाफ दिलवाने की जिम्मेदारी टॉप लॉयर हरीश साल्वे ने अपने कंधों पर ले ली है। वह विनेश फोगाट का केस लड़ेंगे और भारतीय ओलंपिक संघ का नेतृत्व करेंगे। इससे पहले भी हरीश साल्वे कई हाई-प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं। चलिए जानते हैं उनके द्वारा लड़े गए बड़े मामलों के बारे में।

  • 3/13

    दिलीप कुमार
    हरीश साल्वे ने 1975 में एक्टर दिलीप कुमार के ब्लैक मनी केस के साथ करियर की शुरुआत की थी। हरीश इस केस में अपने पिता की मदद कर रहे थे। दिलीप कुमार पर काला धन रखने के आरोप लगे थे।

  • 4/13

    सलमान खान
    साल 2015 में हिट एंड रन केस में सलमान खान को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। इस मामले में हरीश साल्वे ने सलमान खान का पक्ष रखा। जिसके बाद उन्हें हिट-एंड-रन और ड्रंक-एंड-ड्राइव मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया गया।

  • 5/13

    कुलभूषण जाधव
    साल 2017 में कुलभूषण जाधव को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। जिसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का रुख किया था। अंतरराष्ट्रीय अदालत में हरीश साल्वे ने कुलभूषण जाधव का पक्ष रखते हुए भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया था। इस मामले के लिए साल्वे ने सिर्फ 1 रुपये फीस ली थी।

  • 6/13

    वोडाफोन
    वोडाफोन को 14,200 करोड़ की कथित टैक्स चोरी के केस से साल्वे ने जितवाया था। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को पलट दिया और कहा कि भारतीय टैक्स प्रशासन को कंपनी द्वारा विदेश में किए गए लेनदेन पर टैक्स वसूलने का अधिकार नहीं है।

  • 7/13

    मुकेश अंबानी
    मशहूर कृष्णा गोदावरी बेसिन गैस केस में जब अंबानी भाईयों के बीच विवाद हुआ तो बड़े भाई मुकेश अंबानी का पक्ष हरीश साल्वे ने ही रखा। मुकेश इस मामले में अपने भाई अनिल अंबानी की रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के खिलाफ पेश हुए थे।

  • 8/13

    केशव महिंद्रा
    सुप्रीम कोर्ट में यूनियन कार्बाइड मामले की सुनवाई में हरीश साल्वे ने केशव महिंद्रा का प्रतिनिधित्व किया था। अदालत ने महिंद्रा समेत यूनियन कार्बाइड के 7 अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप खारिज कर दिये थे। सरकार ने इसके खिलाफ ‘क्यूरेटिव पिटीशन’ दायर की थी, जिसमें महिंद्रा का प्रतिनिधित्व साल्वे ने किया था।

  • 9/13

    रतन टाटा
    नीरा राडिया टेप मामले में रतन टाटा निजता के उल्लंघन का सवाल लेकर सुप्रीम कोर्ट गए। तब उनके वकील साल्वे ही थे।

  • 10/13

    टाटा संस Vs साइरस मिस्त्री
    हरीश साल्वे ने साइरस मिस्त्री के खिलाफ कानूनी लड़ाई में टाटा संस का प्रतिनिधित्व किया था, जिन्हें टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मिस्त्री को हटाए जाने को सही ठहराते हुए उनकी याचिका खारिज़ कर दी।

  • 11/13

    बिलकिस बानो
    हरीश साल्वे 2003 में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कहने पर गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो के लिए पेश हुए थे।

  • 12/13

    आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामला
    हरीश साल्वे आरुषि-हेमराज दोहरे हत्याकांड मामले में बचाव पक्ष के वकील के रूप में भी पेश हुए थे।

  • 13/13

    राम मंदिर विवाद
    हरीश साल्वे का नाम उन वकीलों की लिस्ट में भी शामिल है जिन्होंने राम जन्मभूमि विवाद में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व किया था। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने विवादित अयोध्या स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का आदेश दिया था।

TOPICS
harish salve
Olympic
Paris
Paris Olympics
Paris Olympics 2024
Vinesh Phogat
wrestler
+ 3 More
अपडेट
कौन बना दुनिया का तीसरा सबसे अमीर शख्स? जेफ बेजोस को छोड़ा पीछे; गूगल से है खास कनेक्शन
Army Day: जब जवाहरलाल नेहरू ने अपने ही सेना प्रमुख को लगा दी थी फटकार, 75 साल पुराने पत्र में है चौंकाने वाले जवाब
Rajasthan 4th Grade Result: राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कब घोषित होगा परिणाम
Shami Plant Vastu Direction: घर की इस दिशा में लगाएं शमी का पौधा, जीवन में बढ़ेगी धन- समृद्धि, शनि देव की रहेगी विशेष कृपा
IND U19 vs USA U19: बारिश की वजह से अगर नहीं हुआ इंडिया-यूएसए मैच तो किसे मिलेंगे कितने अंक
‘शायद यह एक सांप्रदायिक मुद्दा है’, एआर रहमान को 8 सालों से बॉलीवुड में नहीं मिला काम
Old vs New Tax Regime: 13 लाख रुपये सालाना सैलरी पर कहां कम लगेगा टैक्स, नई और पुरानी टैक्स रिजीम में क्या है बेहतर?
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Budget 2026: बजट पर है नजर? वित्त विधेयक, प्रत्यक्ष कर से लेकर राजस्व घाटे तक, आसान भाषा में समझें इन शब्दों का मतलब
‘यह गंभीर मुद्दा…’, ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को जारी किया नोटिस, I-PAC पर छापेमारी के मामले में ED अफसरों के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक
कल बोले ‘सलमान को फांसी दो’, आज बोले- ‘गलती हो गई शाहरुख देशद्रोही है’- यूपी के मंत्री के बदले सुर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट- दोनों देशों में बातचीत जारी, व्यापार समझौता होने की उम्मीद
फोटो गैलरी
9 Photos
चमत्कार और रहस्यों से भरा है सोमनाथ मंदिर, 5 ऐसे रोचक तथ्य जो शायद ही किसी को पता होगा
17 minutes agoJanuary 15, 2026
9 Photos
क्या इंसान भी अंधेरे में चमकता है? वैज्ञानिकों ने कैमरे में कैद की रहस्यमयी रोशनी, जानिए मानव बायोल्यूमिनेसेंस का रहस्य
20 minutes agoJanuary 15, 2026
12 Photos
अमेरिका, भारत से जापान तक, ये हैं दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेनाएं
2 hours agoJanuary 15, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US