-
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि, वो बाल-बाल बच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के पास यह गोलीबारी हुई है। ट्रंप पर 2 महीने पहले जुलाई में पेंसिलवेनिया की एक रैली के दौरान भी गोली चली थी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। (Photo: Reuters)
-
घटनास्थल से मिले ये हथियार
घटनास्थल से एक बेहद ही अत्याधुनिक बंदूक,दो बैकपैक, दूरबीन और एक कैमरा मिला है। जो बंदूक मिली है वो कितनी खतरनाक है इसका अंदाजा इसी से लगा लें कि एक मिनट के अंदर में इस गन से 600 गोलियां फायर किया जा सकता है। इस बंदूक को दुनिया की कई आर्मी और स्पेशल फोर्सेस भी इस्तेमाल करती है। (Photo: Reuters) -
ये है वो बंदूक
डोलांड ट्रंप पर एके-47 राइफल से हमला करने की कोशिश की गई थी। ये बंदूक भारत में केवल आर्मी या फिर पुलिस की स्पेशल फोर्स करती है। अन्य को इसे रखना और इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। (Photo: Indian Express) -
किसने किया था इसका आविष्कार?
एके 47 का पूरा नाम ऑटोमेटिक कलाश्निकोवा(Automatic Kalashnikov-47) है जिसका आविष्कार मिखाइल कलाश्निकोवा ने सन 1947 में की थी। (Photo: Indian Express) -
AK-47 की खासियत
एके-47 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे किसी भी मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं और एक बार में इस बंदूक से लगभग 600 राउंड फायरिंग की जा सकती है। एक बार में इसमें 30 गोलियां भर सकते हैं। (Photo: Indian Express) -
वजन और गोली की रफ्तार
फुल लोड होने के बाद एके-47 का वजन सिर्फ 4 किलो के आसपास होता है। गोली छूटने पर इसकी रफ्तार 710 मीटर प्रति सेकंड होती है। वहीं, एके-47 के अब तक कई वर्जन आ चुके हैं जिसमें से इसका AKM वर्जन मौजूदा समय में दुनिया का सबसे हल्का राइफल है। (Photo: Indian Express) -
मारक क्षमता
AK-47 राइफल कितनी पावरफुल है इसका अंदाजा इसी से लगा लें कि ये कुछ दीवारों के साथ ही कार के धातु के दरवाजे को भी भेद कर पीछे बैठे इंसान को मार सकती है। (Photo: Indian Express) -
इन देशों को भी बनाने का है लाइसेंस प्राप्त
रुस के अलावा दुनिया में इंडिया, इजरायल, नाइजीरिया, चीन और मिस्र के अलावा करीब 30 देशों के पास इसको बनाने का लाइसेंस प्राप्त है। इसके साथ ही एके-47 दुनिया में सबसे अधिक अवैध रूप से बिकने वाली बंदूकों में से भी एक है। (Photo: Indian Express)
