-
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। सोशल मीडिया में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 1 जुलाई 1973 को यूपी के एक छोटे से गांव में जन्मे अखिलेश यादव को राजनीति विरासत में मिली। अखिलेश ने भी पिता की विरासत को बखूबी संभाला और बेहद कम उम्र में यूपी के सीएम भी बने। अखिलेश के राजनीतिक करियर के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा। आइए जानते हैं अखिलेश यादव से जुड़ी कुछ रोचक निजी बातें:
-
अखिलेश यादव की स्कूलिंग राजस्थान के धोलपुर स्थित मिलिट्री स्कूल से हुई है। बचपन से ही हरे भरे इलाकों में रहे हैं। स्कूलिंग के बाद बीटेक करने के लिए वह मैसूर चले गए। उन्हें मैसूर और उसके आस-पास के इलाके आज भी काफी पसंद हैं। मैदानी इलाके में पले-बढ़े अखिलेश यादव को पहाड़ियां खूब भाती हैं। पहाड़ी इलाकों में एडवेंचर भी उनका शौक रहा है। रिवर राफ्टिंग और माउंटेन ट्रैकिंग उनके फेवरेट एडवेंचर रहे हैं।
अखिलेश पहली बार मई, 2009 के लोकसभा उप-चुनाव में फिरोजाबाद से सांसद बने। फिर वह कन्नौज से भी जीते। उन्होंने फिरोजाबाद सीट छोड़ दी और कन्नौज सीट अपने पास रखी। 2012 में यूपी विधानसभा चुनाव में सपा की शानदार जीत के बाद वह मुख्यमंत्री बने। तब वह 38 वर्ष के थे। -
अखिलेश यादव फिल्मों के बड़े दीवाने हैं। फिल्मी सितारे अखिलेश यादव को हमेशा से आकर्षित करते थे। जब उनकी शादी में कई बड़े सितारे पहुंचे तो वह खुद भी शॉक्ड थे। अखिलेश यादव के पसंदीदा कलाकारों में अमिताभ बच्चन और जूलिया रोबर्ट का नाम शुमार है।
-
अखिलेश यादव की शादी 24 नवंबर, 1999 को डिंपल यादव से हुई। यह प्रेम विवाह था। कहा जाता है कि मुलायम यादव इस शादी के लिए शुरू में राजी नहीं थे। अमर सिंह ने दावा किया था कि वह नहीं होते तो अखिलेश और डिम्पल की शादी नहीं हो पाती।
-
अखिलेश और डिंंपल की मुलाकात छात्र जीवन में ही हुई थी। डिंपल के पिता सेना में कर्नल पद से रिटायर हुए। आर.एस. रावत और चम्पा रावत की तीन बेटियाँ हैं। डिम्पल मंझली बेटी है।
-
बताया जाता है कि लंदन के बकिंघम पैलेस के पास स्थित वाशिंगटन मेफेयर होटल सीएम अखिलेश का काफी पसंदीदा होटल है।
-
इस होटल में शाहरुख और अमिताभ जैसे भारतीय फिल्म स्टार्स सहित दुनिया के नामी सेलेब्स भी रुकते हैं।
-
अखिलेश फुटबॉल के खिलाड़ी भी रहे हैं और क्रिकेट भी खेलते हैं। जब वह सीएम थे तो आईएएस अफसरों की टीम से दोस्ताना मैच भी खेलते थे। घर पर परिवार के साथ भी वह खेलते हैं। एक बार तो बाहर दौरे पर थे तो क्रिकेट खेल रहे गांव के लड़कों के साथ भी बल्ले पर हाथ आजमा लिया था। ( सारे फोटोज: सोशल मीडिया और एजेंसी)
