• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • यूजीसी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • यूजीसी
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. soldiers body comes to delhi who died in siachen

12 दिन बाद दिल्‍ली लाए गए सियाचिन में शहीद हुए इन नौ जवानों के शव

By: जनसत्ता ऑनलाइन
February 15, 2016 14:18 IST
हमें फॉलो करें
  • siachen, siachen avalanche, siachen news, soldiers died in avalanche, siachen latest news, army, body comes to delhi of soldier of siachen,
    1/8

    लांस नायक हनमनथप्पा के साथ सियाचीन में शहीद हुए अन्य नौ सैनिकों के शव 15 फरवरी को सेना के हेलिकॉप्टर से दिल्ली लाये गये। दिल्ली में सैनिकों के शवों के अंतिम दर्शन के बाद, शवों को उनके परिवारों को सौप दिया जायेगा। 3 फरवरी को सियाचीन में आये हिमस्खलन के बाद से ही ये 10 सैनिक लापता थे जिनकी बाद में सेना ने शहीद होने की पुष्टि की थी। जानिए कौन थे ये नौ शहीद, जो कभी सियाचीन से लौट कर घर ना आये।

  • 2/8

    सुबेदार नागेश टीटी 22 साल से सेना में थे। 22 साल की सर्विस में 12 साल उनकी पोस्टिंग दुर्गम जगहों पर ही रही। सुबेदार नागेश टीटी ऑपरेशन पराक्रम का भी हिस्सा रहे थे जिनमें उन्होंने बड़ी मात्रा में माइंस निकाली थी। सुबेदार नागेश टीटी अपनी बहादुरी और हर हाल में मुस्कुराने के लिए जाने जाते थे। नागेश टीटी कर्नाटक के हासन जिले से थे। उनके छह साल और चार साल के दो लड़के हैं।

  • 3/8

    हवलदार एलुमलाई एम साल 1996 में मद्रास रेजिमेंट की 19वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। शहीद एलुमलाई नॉर्थ-ईस्ट और जम्मू और कश्मीर में सेना के कई सफल ऑपरेशन का हिस्सा रहे। एलुमलाई अपने साथियों में अपने बेहतरीन निशानों के लिए जाने जाते थे। शहीद एलुमलाई की पत्नी का नाम जमुना रानी है और उनके छह साल और चार साल के दो लड़के हैं।

  • लांस हवलदार एस कुमार साल 1998 में सेना में भर्ती हुए थे। 17 साल की सर्विस में से शहीद एस कुमार 9 साल मुश्किल जगहों पर पोस्टेड रहे। हवलदार एस कुमार साल 1999-2000 में भी एक साल सियाचीन में पोस्टेड रह चुके हैं। साल 2001-2002 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चलाये गये सेना का ऑपरेशन पराक्रम में भी हवलदार एस कुमार शामिल थे। शहीद एस कुमार अपने साथियों में अपने हसमुख स्वभाव और बात बात पर जोक सुनाने के लिए जाने जाते थे। शहीद एस कुमार की पत्नी का नाम कवीता है और इनका आठ साल का एक बेटा है।
  • 4/8

    लांस नायक सुधीश बी नॉर्थ ईस्ट और जम्मू-कश्मीर के कई सफल सैनिक ऑपरेशन में हिस्सा बने। शहीद सुधीश दुश्मनों के साथ मैदान में जितने दिलेर थे उतने ही खेल के मैदान में माहिर खिलाड़ी थे। सुधीश खेलों में बेहद रूचि लेते थे। शहीद सुधीर की पत्नी का नाम सालुमोल पी है।

  • सिपाही मुश्ताक अहमद ने मद्रास रेजीमेंट की 19 वीं बटालियन साल 2004 में ही ज्वाइन की थी। सिर्फ 30 साल की उम्र में यह दिलेर सैनिक शहीद हो गया।
  • 5/8

    सिपाही महेश पी एन मद्रास रेजीमेंट की 19 वीं बटालियन में साल 2005 में भर्ती हुए। 11 साल की सर्विस में से शहीद महेश पीएन करीब सात साल मुश्किल जगहों पर पोस्टेड रहे। महेश पीएन को पहाड़ों से बेहद प्यार था वो गजब की फूर्ति के साथ पहाड़ चढ़ते थे। अगस्त 2015 से इनकी पोस्टिंग सियाचीन में थी। शहीद महेश बटालियन की फुटबॉल टीम के लिए खेला करते थे। शहीद महेश पी एन के घर में सिर्फ उनकी मां और छोटे भाई रहते हैं और यह अपने घर में अकेले कमाने वाले थे।

  • सिपाही रामामूर्ति एन मद्रास रेजीमेंट की 19 वीं बटालियन में साल 2009 में भर्ती हुए। अपने सिर्फ सात साल के सैनिक जीवन में शहीद रामामूर्ति कई मुश्किल ऑपरेशन में शामिल रहे। नॉर्थ-ईस्ट मे सेना के ऑपरेशन में इन्होंने गजब की बहादुरी दिखाई थी। नॉर्थ ईस्ट के बाद सिपाही रामामूर्ति को जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ने के लिए भेजा गया। शहीद रामामूर्ति की शादी कुछ दिनों पहले ही हुई थी। सिपाही गणेशन जी सिर्फ छह साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। शहीद गणेशन मद्रास रेजीमेंट की 19 वीं बटालियन में साल 2010 में भर्ती हुए। ये तमिलनाडू की मदुराई जिले के रहने वाले थे। शहीद गणेशन जी अविवाहित थे। इनके छोटे भाई भी सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर रहे हैं। सिपाही ए सूर्यावंशी एस वी का जन्म 25 मई साल 1991 में हुआ था। ये महाराष्ट्र के सतारा जिले के रहने वाले थे। अपनी पढ़ाई खत्म होते ही सूर्यावंशी सेना में भर्ती हो गए। सूर्यावंशी आर्मी के मेडिकल टीम के हिस्सा थे। शहीद सूर्यावंशी के घर में इनकी पत्नी और बेटी और माता-पिता हैं।
TOPICS
Army
siachen
siachen avalanche
अपडेट
‘मुझे तुम पर बहुत गर्व है’, Border 2 में वरुण धवन का काम देख खुश हुईं जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी बांधे तारीफों के पुल
Surya Grahan 2026 (Solar Eclipse): फरवरी में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें रिंग ऑफ फायर भारत में दिखेगा कि नहीं? नोट करें समय और सूतक काल
India-EU FTA Explained: भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड डील से सस्ता होगा सामान, कारोबार, फैक्ट्रियों और नौकरियों को होगा फायदा
Leo Zodiac Personality: स्वाभिमानी और जन्मजात नेता होते हैं सिंह राशि वाले लोग, जानिए इनकी खूबियां, कमियां और काम- कारोबार के बारे में…
‘दीदी ने ईडी को हराया, अब वो बीजेपी को भी हरा देंगी’, बंगाल में अखिलेश यादव बोले- SIR ही एनआरसी था
‘सम्मान बचाने वाले कानून से किसे दिक्कत है’, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने किया बिल का सपोर्ट, बोलीं- भेदभाव रोकने वाले
‘जब भारत सफल होता है तो विश्व अधिक स्थिर, समृद्ध होता है’, EU अध्यक्ष ने गिनाए फ्री ट्रेड डील के फायदे
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
DC W vs GG W Live Streaming: दिल्ली बनाम गुजरात मैच का लाइव प्रसारण, ऐसे देखें डब्ल्यूपीएल के 17वें मैच का लाइव टेलीकास्ट
‘रिश्वतखोरी’ मामला: अडानी के वकीलों ने US कोर्ट से 30 जनवरी तक मांगा समय, समन पर जारी है बातचीत
मुंबई फायरिंग केस: पुलिस कस्टडी खत्म,अब न्यायिक हिरासत में भेजे गए कमाल आर खान
मिशेल ओबामा का टशन, मैं फॉर्मूला बेबी हूं, मेरी हाइट 5’11 है और दिमाग भी ठीक है, मेडिकल साइंस में क्या है इसका मतलब समझें
फोटो गैलरी
9 Photos
अच्छे सिबलिंग बॉन्ड से घटता है डिप्रेशन और एंग्जायटी का खतरा, रिसर्च से सामने आई बड़ी बात
42 minutes agoJanuary 27, 2026
8 Photos
रूस के लिए क्यों इतना जरूरी है कोला प्रायद्वीप? भीषण ठंड में भी क्यों नहीं जमता पानी
50 minutes agoJanuary 27, 2026
10 Photos
बदलती दुनिया, बदलता करियर: अगले 10 सालों में इन 9 प्रोफेशन की होगी सबसे ज्यादा डिमांड, अभी से करें तैयारी
3 hours agoJanuary 27, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ई-पेपर
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US