-
बांग्लादेश में चक्रवात सितरंग के कारण करीब नौ लोगों की मौत हो गई और भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। (Reuters)
-
चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल में दिवाली के दिन भारी बारिश हुई थी। इस तस्वीर में कोलकाता में गंगा नदी के ऊपर आसमान में काले बादल मंडरा रहे हैं। (PTI)
-
बांग्लादेश को पार करने के तुरंत बाद चक्रवात कमजोर हो गया।ढाका में बाढ़ के कारण डूबे सड़क से गुजरते लोग। (Reuters)
-
पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में सोमवार सुबह से ही चक्रवात का असर दिखना शुरू हो गया था। तस्वीर में मछुआरे अपनी नावें कोलकाता में गंगा नदी के किनारे पार्क करते हुए। (PTI)
-
चक्रवात ने सोमवार देर रात बांग्लादेश तट को पार किया,जिससे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इस तस्वीर में सोमवार को ढाका में लगातार हो रही बारिश के बाद लोग पानी से भरी सड़क पर रिक्शा और मोटरसाइकिल से जाते हुए। (Photo: Reuters)
-
भारत में मछुआरों को 23अक्टूबर के बाद समुद्र में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। (Reuters)
-
चक्रवात के कारण बिजली और टेलीफोन सेवा बाधित हो गई।(Reuters)
-
इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के तट के साथ और उसके बाहर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी। फोटो में लोग ढाका में बाढ़ वाली सड़कों से गुजरते हुए। (Photo: Reuters)
-
आईएमडी ने कहा कि दक्षिण बंगाल के जिलों में मंगलवार को दोपहर से मौसम सही होने की संभावना है। (Reuters)
-
असम,अरुणाचल प्रदेश ,मेघालय,मिजोरम और त्रिपुरा में भी मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।(Reuters)