• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • IND vs WI
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • IND vs WI
  • बिहार चुनाव
  • राशिफल
  • वायरल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sheila dikshit rip unknown interesting facts about her in hindi late congress former chief minister and sheila dikshit transformer new delhi in fifteen years and helped her party a lot

15 साल में दिल्ली को चमकाया, विरोधी भी कायल; जब कमजोर पड़ी कांग्रेस तो शीला ने मोर्चा संभाला

Sheila Dikshit RIP News and PHOTOS in Hindi: एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल के निदेशक डॉक्टर अशोक सेठ के मुताबिक, शीला का इलाज हमारे डॉक्टर अच्छे से कर रहे थे। दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट की दिक्कत आई। फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
Updated: July 20, 2021 16:24 IST
हमें फॉलो करें
  • Sheila Dikshit Death, Sheila Dikshit, Former Chief Minister, Congress Leader, New Delhi, State News, National News, Hindi News
    1/9

    दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का शनिवार (20 जुलाई, 2019) को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 81 वर्षीय कांग्रेसी नेता लंबे वक्त से बीमार थीं। उनका अचानक यूं अनंत सफर पर चले जाना न केवल राजधानी वालों के लिए झटका है, बल्कि समूची कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए भी बड़ी क्षति माना जा रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि राजधानी में लोगों के बीच प्यारी दादी के नाम से मशहूर शीला ने 15 सालों में मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली की तस्वीर बदलकर रख दी। सड़क, फ्लाईओवर से लेकर परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त किया। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी उनकी सरकार ने सराहनीय काम किया। काम के चलते खूब नाम भी कमाया, वह भी ऐसा कि विरोधी भी कायल हुए। इतना ही नहीं, कांग्रेस जब-जब कमजोर पड़ी, तब-तब उन्होंने मोर्चा संभाला और पार्टी में नई जान फूंकने के लिए प्रयास किए। जानिए उन्हीं से जुड़ी कुछ रोचक बातें:

  • 2/9

    पंजाब के कपूरथला में 31 मार्च 1938 को पैदा हुईं 81 साल की शीला यूपी में दिवंगत कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शंकर दीक्षित की बहू थीं।

  • 3/9

    दिवंगत कांग्रेसी नेत्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस स्थित मिरांडा हाऊस कॉलेस से पढ़ी थीं। उन्होंने वहां से इतिहास में पीजी किया था, जबकि डीयू से ही आगे फिलॉसफी में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की थी।

  • 4/9

    कहा जाता है कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी भी उनकी प्रशासनिक कार्यशैली और क्षमता की कायल थीं, लिहाजा उन्होंने यूनाइटेड नेशंस कमिशन के एक कार्यक्रम में शीला को भारत का प्रतिनिधि बनाकर भेजा था, जहां उन्होंने 1984 से 1989 के बीच देश का प्रतिनिधित्व किया।

  • 5/9

    शीला के पति विनोद दीक्षित आईएएस अफसर थे, जो कि तत्कालीन पीएम राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे। हालांकि, 1984 में राजीव गांधी की सरकार में शीला के मंत्री बनने के पहले ही दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

  • 6/9

    तत्कालीन राजीव गांधी सरकार में शीला को संसदीय मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया था और उसके बाद उन्हें पीएमओ में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह काम उन्होंने 1989 तक संभाला था।

  • 7/9

    35 सालों के राजनीतिक सफर में शीला को जेल भी जाना पड़ा था। बात 1990 की है, तब वह यूपी सरकार के 82 सहयोगियों के साथ 23 दिन जेल में रही थीं। दरअसल, सूबे में तब किसी महिला के साथ हिंसा हुई थी, उसी को लेकर शीला और उनके साथियों ने आंदोलन चलाया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

  • 8/9

    मौजूदा यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की वह करीबी मानी जाती थीं। मार्च 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। हालांकि, पांच महीने बाद उनसे इस्तीफा (मोदी सरकार में) मांग लिया गया था।

  • 9/9

    राजनीति के अलावा उन्हें कला से भी खासा लगाव था। निजी जिंदगी में वह बेहद आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से लबरेज महिला थीं। (सभी तस्वीरेंः एक्सप्रेस आर्काइव)

TOPICS
Congress
Delhi
Sheila Dixit
अपडेट
जैसलमेर बस हादसा: सीएम भजनलाल ने जोधपुर अस्पताल में घायलों से की मुलाकात, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान
Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर से भिड़ने से पहले मुंबई को लगा झटका, 1500 से ज्यादा रन और 58 विकेट वाला ऑलराउंडर बाहर
गमले में गेंदे के फूल का पौधा कैसे लगाएं? इस तरह फूलों से भर जाएगा आपका बगीचा
एक फाइनल नोट, सिर में गोली और कोई चश्मदीद गवाह नहीं… हरियाणा के IPS और ASI सुसाइड मामलों में समानताएं
नेता प्रतिपक्ष का पद खोने के डर से सपा ने पहले ही घोषित कर दिए उम्मीदवारों के नाम, अगले साल होंगे MLC चुनाव
Aaj Ka Ank Rashifal 15 October 2025: मूलांक 6 वाले स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क, वहीं इन्हें मिलेगी गुड न्यूज, जानें दैनिक अंक राशिफल
मुख्यमंत्री: एक मेडल, एक बगावत और एक नया नेता – कैसे जन्मे बिहार के चौथे सीएम के.बी. सहाय, जमींदारी प्रथा की जड़ें हिला दी थीं
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: आज इन 7 राशियों के खुलेंगे किस्मत के दरवाजे, जानें 15 अक्टूबर का राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal 15 October 2025: स्वराशि में चंद्रमा, इन राशियों की लव लाइफ में आएगा नया ट्विस्ट, जानें दैनिक लव राशिफल
बिहार चुनाव: AAP ने 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, देखें पूरी सूची
शराब नीति मामले में अब ED के पास आखिरी मौका, क्या दिल्ली HC में जांच एजेंसी केजरीवाल की जमानत का करेगी विरोध?
फोटो गैलरी
15 Photos
NSG ने मानेसर में मनाया 41वां स्थापना दिवस, ब्लैक कैट कमांडोज ने दिखाया दमखम और जज्बा, अमित शाह ने की तारीफ, देखें तस्वीरें
12 hours agoOctober 14, 2025
10 Photos
गीता उपदेश: जीवन में आध्यात्मिक बदलाव और सफलता चाहते हैं तो याद रखें गीता के ये दस उपदेश
13 hours agoOctober 14, 2025
12 Photos
केले के पत्ते खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग, सेहत के लिए हैं खजाना, जानिए कैसे करें इसका सेवन
14 hours agoOctober 14, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US