-
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा के एक महीने पूरे हो चुके हैं। बीते दिन उनकी यात्रा में दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की मां और बहन भी जुड़ीं।(Photo: Rahul Gandhi/ Twitter)
-
इंदिरा और कविता लंकेश कर्नाटक के नागमंगला तालुक के भुवनाहल्ली गांव से यात्रा में जुड़ीं। (PTI)
-
राहुल गांधी दोनों का हाथ थामे लंबी दूरी तक चले। (PTI)
-
कविता लंकेश ने मीडिया को बताया कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उनसे गौरी लंकेश मर्डर केस के बारे में पूछा। (PTI)
-
बकौल कविता राहुल गांधी जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी हत्या क्यों कर दी गई। कविता ने उन्हें बताया कि कर्नाटक में विभाजनकारी राजनीति चरम पर है।(PTI)