-
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संसद में सोमवार को एक खास बैग लेकर पहुंची जिस पर इस वक्त सियासी बवाल मचा हुआ है। (Photo: PTI)
-
प्रियंका गांधी जब संसद भवन में प्रवेश कर रही थीं तब सबकी नजरें उनके बैग पर गई। प्रियंका गांधी वाड्रा के इस बैग पर ‘पेलेस्टाइन’ (फिलिस्तीन) लिखा हुआ था। इसके साथ ही फिलिस्तीन से जुड़े कई प्रतीक भी बने हुए थे। (Photo: PTI)
-
दरअसल, प्रियंका गांधी यह बैग फिलिस्तीन के समर्थन और गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ लेकर पहुंची थी। (Photo: ANI)
-
वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने का कहना है कि फिलिस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए उन्होंने ऐसा किया। (Photo: PTI) Pictures: पर्पल कलर की साड़ी में प्रियंका गांधी का दिखा सादगी भरा लुक, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन
-
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी प्रियंका गांधी फिलिस्तीन के समर्थन में आवाज उठा चुकी हैं। (Photo: ANI)
-
भाजपा ने जब इसपर प्रियंका गांधी को घेरा तो उन्होंने तर्क दिया कि सरकार को बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में सोचना चाहिए। (Photo: PTI)
-
किसने क्या कहा?
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने इसपर कहा कि, गांधी परिवार हमेशा से ही तुष्टीकरण का बैग ढोता रहा है। (Photo: PTI) -
वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के बैग पर फिलिस्तीन लिखा है, आप समझ सकते हैं कि उनका भारत से कोई संबंध नहीं है। अभी कुछ दिन पहले इस पर इटली लिखा था और अब इस पर फिलिस्तीन लिखा है। पता नहीं भारत कब लिखा जाएगा। (Photo: PTI)
-
इसके आगे मनोज तिवारी ने कहा कि, जिसके मन में भारत के लिए प्रेम नहीं, जिसके परिवार के लोग दुनिया भर में जा-जाकर भारत की बुराई, भारत के लोकतंत्र की बुराई, भारत के संवैधानिक ढांचों की बुराई करते हैं वो भारत के पक्षधर नहीं हैं। वो फिलिस्तीन के पक्षधर हैं। (Photo: PTI) राजनीति और मीडिया की नजरों से दूर जानिए क्या करते हैं प्रियंका गांधी के बच्चे?
