-
होली से पहले वीर्य से भरा गुब्बारा (सीमेन बलून) छात्रा पर फेंका गया था। यह घटना बताती है कि देश की राजधानी महिलाओं-लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है। गुरुवार को इसी घटना के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज की छात्राओं ने शिक्षकों संग मिलकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्राएं इस दौरान अपने हाथों में तख्तियां लिए थीं, जिन पर लिखा था- 'होली के नाम पर गुंडागर्दी बंद करो। होली पर होने वाले हुड़दंग को रोका जाए।' आपको बता दें कि मंगलवार को डीयू के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा पर सीमेन बलून फेंका गया था। पीड़िता का आरोप है, "मैं बस में थी, तभी कुछ मनचलों ने बाहर से बलून मुझ पर फेंका था। किसी अजनबी का यूं बलून मारना अस्वीकार्य है।" वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
-
सीमेन बलून फेंके जाने का एक अन्य मामला भी सामने आया है। अमर कॉलोनी में रहने वाली छात्रा पर भी ऐसा ही बलून फेंका गया, जो किसी लड़की ने फेंका था। आरोपी लड़की के परिजन ने इस बाबत छात्राओं से लिखित में माफी मांगी है।
-
पीड़िता के अनुसार, "मैं और मेरी सहेली घर लौट रहे थे। अचानक मेरे सिर पर बलून पड़ा। लग रहा था, उसमें वीर्य भरा था। वह बेहद चिपचिपा था। हम फौरन उस ओर गए, जहां से बलून फेंका गया। मगर वहां मकान मालिक के अलावा कोई और न मिला। हमने पुलिस में शिकायत की है।"
उधर, नॉर्थ ईस्ट की रहने वाली छात्रा ने सोशल मीडिया के जरिए आपबीती साझा की। 24 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में उसने लिखा, "मैं अमर कालोनी मार्केट में दोस्त संग कैफे में लंच के लिए गई थी। शाम पांच बजे रिक्शे से लौट रही थी, तभी कुछ लोगों ने मुझ पर बलून फेंका। -
घटना के दौरान मैंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब बलून से निकला पदार्थ सूखा तो उसके सफेद दाग कपड़े पर उभर आए। उससे अजीब गंध आ रही थी। मैं हॉस्टल लौटी तो मेरी दोस्त ने स्पर्म फेंकने की बात बताई। तब मुझे पता लगा और मैं गुस्से और घृणा से भर गई थी।' (सभी तस्वीरेंःरॉयटर्स/एएनआई)
