-
नेपाल में आज एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां 43 यात्रियों को ले जा रही भारतीय बस तेज बहाव वाली नदी में जा गिरी। (PTI Photo)
-
खबर है कि गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल के काठमांडू जा रही यूपी नंबर की बस तनहुँ जिले में मार्श्यांगड़ी नदी में गिर गई। (PTI Photo)
-
यह हादसा शुक्रवार की सुबह 11 बजे हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल की पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। (Photo: REUTERS)
-
दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। नेपाल की सेना और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 14 शवों को बरामद किया। (Photo: REUTERS)
-
जबकि इस बस में सवार 43 यात्रियों में से 16 लोग घायल मिले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (PTI Photo)
-
स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य में अभी भी जुटी हुई है। हादसे को लेकर अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। (Photo: REUTERS)
-
बताया जा रहा है कि बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के भुसावल शहर के रहने वाले हैं। (PTI Photo)
-
वहीं, नेपाल सरकार की तरफ से रेस्क्यू कार्य जारी है। भारत का भी एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा है। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर जरूर करें भारत के इन 10 फेमस कृष्ण मंदिर का दीदार, विश्वभर में है प्रसिद्ध)
