-
लालू प्रसाद यादव इस वक्त अपने पारिवारिक विवाद को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ऐलान किया कि उन्होंने राजनीति के साथ ही अपने पिता के परिवार से दूरी बना ली है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की कुल 9 बच्चे हैं जिसमें दो बेटे और 7 बेटियां हैं। आइन जानते हैं क्या करते हैं उनके दामाद, बेटियां और कौन हैं बहू? (Photo: Rohini Acharya/FB) बिहार के विधायकों को कितनी मिलेगी सैलरी? कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं
-
1- मीसा भारती-शैलेश कुमार
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सबसे बड़ी बेटी का नाम मीसा भारती है जो राज्यसभा सांसद हैं। मीसा भारती की शादी 10 दिसंबर 1999 में शैलेश कुमार से हुई थी जो इंजीनियर हैं। हालांकि, कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया था। दोनों के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटियां दुर्गा, गौरी और एक बेटा है। मीसा ने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से M.B.B.S की पढ़ाई की है। (Photo: Dr. Misa Bharti/FB) -
2- रोहिणी आचार्य-समरेश सिंह
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की दूसरी संतान हैं जिनका विवाह साल 2002 में समरेश सिंह से हुआ था। समरेश सिंह सिंगापुर स्थित ओवरकोट इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में वरिष्ठ अधिकारी हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं एक बेटी अनन्या और दो बेटे आदित्य और अरिहंत। (Photo: Rohini Acharya/FB) -
3- चंदा सिंह-विक्रम सिंह
बिहार के मुख्यमंत्री लालू और राबड़ी देवी की तीसरी बेटी चंदा यादव हैं जिसकी शादी साल 2006 में विक्रम सिंह से हुई थी। विक्रम सिंह एक पायलट हैं जो लंबे समय से एयर इंडिया से जुड़े हुए हैं। चंदा ने एलएलबी की पढ़ाई की है। दोनों का एक बेटा है। (Photo: @Rachel yadav/Insta) रोजगार, मुफ्त बिजली से मेट्रो तक, NDA को अब पूरे करने होंगे 10 सबसे बड़े वादे -
4- रागिनी यादव-राहुल यादव
लालू और राबड़ी के बेटी रागिनी यादव की शादी साल 2012 में राहुल यादव से हुई थी। राहुल यादव एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं उनके पिता जितेंद्र यादव सपा के एमएलसी रह चुके हैं। राहुल यादव भी समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता हैं और 2017 में उन्होंने सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उनका गाजियाबाद में एक रेस्टोरेंट भी हैं। (Photo: @Rachel yadav/Insta) -
5- हेमा यादव-विनीत यादव
हेमा यादव की भी शादी साल 2012 में दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार में हुई थी। उनके पति विनीत यादव हैं जो राजनीति के साथ ही व्यापार में भी एक्टिव हैं। (Photo: Lalu Prasad Yadav/Social Media) -
6- अनुष्का राव (धन्नू)-चिरंजीवी राव
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की छठवीं संतान अनुष्का राव हैं जिनकी शादी साल 2020 में चिरंजीव राव से हुई थी। चिरंजीवी राव कांग्रेस के अन्य पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे हैं। इसके साथ ही चिंरजीवी राव साल 2019 में दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक भी रह चुके हैं। (Photo: Lalu Prasad Yadav/Social Media) RJD, NDA, JDU के बड़े नेताओं के पास कौन-कौन सी है डिग्री, कितने पढ़े लिखे हैं -
7- राजलक्ष्मी यादव-तेज प्रताप सिंह
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपनी सातवीं बेटी शादी उत्तर प्रदेश के पूर्व व दिवंगत मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह से साल 2015 में की थी। तेज प्रताप यादव मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। (Photo: @Tej Pratap Singh Yadav/Insta) -
8- तेज प्रताप यादव-ऐश्वर्या राय
तेज प्रताप यादव भी अपने पिता के परिवार से अलग हो चुके हैं। उन्होंने ऐश्वर्या राय से शादी की है। लालू प्रसाद यादव की बड़ी बहू चंद्रिका राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं। दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी। (Photo: Indian Express) -
9- तेजस्वी यादव-राजश्री यादव
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के सबसे छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने साल 2021 में राजश्री यादव से शादी की थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के आर.के.पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उनकी पत्नी मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं। (Photo: @Rachel yadav/Insta) सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के नाम दर्ज होगा ये रिकॉर्ड