-
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का हर किसी को इंतजार है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन समुद्र के नीचे से भी होकर गुजरेगी। इसकी अधिकतम स्पीड 320 किमी प्रति घंटा होगी। (Photo: Microsoft Bing AI)
-
देश की पहली बुलेट ट्रेन अरब सागर में समुद्र के अंदर से 21 किलोमीटर लंबी सुरंग से होकर गुजरेगी। 508 किलोमीटर की दूरी तय करने में इस बुलेट ट्रेन को दो घंटे सात मिनट का समय लगेगा। इस बुलेट ट्रेन के अंदर कई सारी सुविधाएं मौजूद होंगी। ये इकलौती ट्रेन नहीं है जो पानी के अंदर चलेगी। कई देश ऐसे हैं जहां पर पहले से ट्रेनें पानी के अंदर से चलती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से देश शामिल हैं इसमें: (Photo: Microsoft Bing AI)
-
भारत की पहली अंडरवॉटर ट्रेन
भारत में पहले से अंडरवॉटर ट्रेन चल रही है। ये कोलकाता में चलने वाली मेट्रो है जो हुगली नदी के नीचे से होकर हावड़ा पहुंचती है। (Photo: Metro Railway Kolkata/Twitter) -
लंदन-फ्रांस
लंदन और फ्रांस के बीच चलने वाली हाई स्पीड यूरोस्टार ट्रेन पानी के अंदर से 31 मील का रास्ता तय करती है। ये ट्रेन इंग्लिश चैनल के अंदर होकर लंदन से पेरिस 2 घंटे 35 मिनट में पहुंचती है। इस ट्रेन में कुल 18 बोगियां हैं। (Photo: Microsoft Bing AI) -
जापान
पानी के अंदर ट्रेन चलाने के मामले में जापान भी पीछे नहीं है। जापान के सेइकन टनल से चलने वाली ट्रेन होक्काइडो और आओमेरी को कनेक्ट करती है। (Photo: Microsoft Bing AI) -
गोथर्ड बेस टनल- स्विट्जरलैंड
गोथर्ड बेस टनल ज्यूरिख को मिलान शहर से जोड़ता है। 57 किलोमीटर वाले इस टनल को पार करने में ट्रेन को 20 मिनट लगता है। (Photo: Microsoft Bing AI) -
मारमारय टनल- तुर्की
तुर्की में मारमारय टनल है जो अंडरवाटर है। ये तुर्की में बोस्फोरस जलडमरूमध्य के नीचे 13.5 किमी लंबा टनल है जिसके अंदर ट्रेन होकर गुजरती है। (Photo: Microsoft Bing AI) -
हांगकांग
हांगकांग में भी करीब 1.4 किलोमीटर तक ट्रेन पानी के अंदर चलती है। (Photo: Microsoft Bing AI) -
ट्रांसबे ट्यब
ट्रांसबे ट्यूब कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को और ऑकलैंड शहरों के बीच चलती है। इन शहरों के बीच ये ट्रेन पानी के नीचे सुरंग से होकर गुजरती है। (Photo: Microsoft Bing AI) -
बांग्लादेश
अंडरवाटर सुरंग बनाने के मामले में भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश भी पीछे नहीं है। हालांकि, यहां ट्रेन नहीं बल्कि एक्सप्रेसवे सुरंग है। यहां बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान सुरंग बांग्लादेश के बंदरगाह शहर चटगांव में कर्णफुली नदी के नीचे एक पानी के नीचे एक्सप्रेसवे सुरंग है। (Photo: Microsoft Bing AI)