-
संभल का मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है। इसके साथ ही योगी सरकार के लॉ एंड ऑर्डर पर विपक्षी नेता सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन दंगाइयों की धरपकड़ करने में लगी हुई है। (Express Photo by Gajendra Yadav)
-
हालांकि, हिंसा के बाद अब हालात पुलिस के नियंत्रण में है। इस बीच संभल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए देखते हैं कैसा है वहां का माहौल: (Express Photo by Gajendra Yadav)
-
रविवार को संभल में कोर्ट के आदेश के बाद शाही जामा मस्जिद के सर्वे के लिए एक टीम सुबह साढ़े 7 बजे मस्जिद पहुंची। इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई थी लेकिन सुरक्षा के लिए खड़ी पुलिस के साथ इलाके की उग्र भीड़ सर्वे को लेकर बहस बाजी करने लगी। (Express Photo by Gajendra Yadav)
-
बहसबाजी के बीच ही अचानक छतों से हर ओर से पथराव किए जाने लगे और वाहनों में आग लग दी गई। इसके बाद उग्र भीड़ सड़कों पर उतर आई। (Express Photo by Gajendra Yadav)
-
वहीं, संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा है कि 2500 लोगों के खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दंगाई की पहचान सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे की मदद से की जा रही है। (Express Photo by Gajendra Yadav) पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की आबादी? सुन्नी किसे मानते हैं अपना ‘खलीफा’?
-
इसके साथ ही एसपी ने कहा कि संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। (Express Photo by Gajendra Yadav)
-
संभल की जो तस्वीरें सामने आई है उसमें देख सकते हैं पुलिस प्रशासन काफी सख्त हो गई है और हर तरफ उनका पहरा है। (Express Photo by Gajendra Yadav)
-
मस्जिद से लेकर इस इलाके के हर मोड़ और चौराहे पर पुलिस पैनी नजर गड़ाए बैठी हुई है। (Express Photo by Gajendra Yadav)
-
वहीं, मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा है कि, जांच चल रही है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संभल के सांसद जिया उर रहमान बर्क और स्थानीय विधायक के बेटे के खिलाफ उकसाने की FIR दर्ज की गई है। (Express Photo by Gajendra Yadav)
-
इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई हैं। वहीं, कई घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि सख्त कार्रवाई की जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो एनएसए भी लगाया जाएगा। (Express Photo by Gajendra Yadav) नवजोत सिंह सिंद्धू की पत्नी का कैसे ठीक हुआ कैंसर? शेयर किया पूरा डाइट प्लान