-
लोकसभा में आज यानी 17 दिसंबर को वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया गया है जिस पर जमकर सियासत हो रही है। वैसे तो संसद सत्र में कई मुद्दों को लेकर चर्चा हो रही है लेकिन इस वक्त सबसे अधिक सुर्खियां प्रियंका गांधी बटोर रही हैं। (Photo: PTI)
-
दरअसल, बीते दिनों प्रियंका गांधी एक बैग लेकर पहुंची थी जिस पर फिलिस्तीन लिखा हुआ था। प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन समर्थन पर कई नेताओं ने सवाल उठाया। अब प्रियंका गांधी के दूसरे बैग को लेकर खूब चर्चा हो रही है। (Photo: PTI)
-
प्रियंका गांधी आज संसद में नए बैग के साथ नजर आईं जिसपर बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में नारा लिखा था। बैग पर लिखा था ‘बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों के साथ खड़े हों’। (Photo: PTI)
-
संसद में सिर्फ प्रियंका गांधी ही नहीं बल्कि कई और भी नेत्रियां हैं जो स्टाइलिश बैग और लुक में पहुंची। आइए डालते हैं एक नजर: (Photo: PTI) ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के तहत भारत में इतनी बार हो चुके हैं चुनाव, इन 10 देशों में पहले से है लागू
-
संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ब्लू साड़ी में पहुंची। इसके साथ उन्होंने एक व्हाइट कलर का हैंड बैग, शूज और जैकेट मैचिंग किया था। (Photo: PTI)
-
साड़ी में कंगना रनौत भी कम खूबसूरत नहीं लग रही हैं। चश्मा लगाए एक्ट्रेस ब्लू कलर के हैंडबैग में नजर आईं। (Photo: PTI)
-
इस दौरान टीएमसी सांसद सायानी घोष इस स्टाइलिश बैग में नजर आईं। सिंपल सूट के साथ उन्होंने हाफ जैकेट पहना रखा है और एक कलरफुल शॉल लिया है। (Photo: PTI)
-
संसद में सिर्फ बैग ही नहीं बल्कि साइकिल भी चर्चा में रही। ये टीडीएम सांसद अप्पाला नायडू कालीसेट्टी हैं जो शीतकालीन सत्र के दौरान साइकिल से संसद पहुंचे। (Photo: PTI)
-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस दौरान व्हाइट कलर के शॉल में नजर आईं। (Photo: PTI)
-
शिअद सांसद हरसिमरत कौर भी जब पार्लियामेंट पहुंची तो इस ब्राउन कलर के हैंडबैग के साथ दिखीं। (Photo: PTI)
-
राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति शीतकालीन सत्र के दौरान सिंपल साड़ी में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने दो बैग ले रखा था। एक हैंडबैग और दूसरा लैपटॉप बैग। (Photo: ANI) प्रियंका गांधी के Palestine बैग पर सियासत, पता नहीं कब भारत लिखा होगा… जानें किसने क्या कहा?
