-
नए साल की शुरुआत के साथ ही पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा स्थित अटल टनल और जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की भद्रवाह घाटी में हुई ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरे खिला दिए हैं। लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों के लिए यह नजारा किसी सपने से कम नहीं रहा। (Photo: ANI)
-
अटल टनल और सोलंगनाला में बर्फ की चादर
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह अटल टनल रोहतांग, रोहतांग दर्रा और सोलंगनाला समेत ऊंची चोटियों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। (Photo: ANI) -
सोलंगनाला में कुछ समय के लिए पूरी तरह सफेदी छा गई, जबकि धुंधी और अटल टनल क्षेत्र में दो से तीन इंच तक बर्फ जमी। (Photo: ANI)
-
बर्फबारी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच तस्वीरें खिंचवाईं, स्नोमैन बनाए और ठंडे मौसम का भरपूर आनंद लिया। (Photo: ANI)
-
हालांकि, बर्फ जमने के कारण धुंधी इलाके में वाहनों के फिसलने की घटनाएं सामने आईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सोलंगनाला से आगे साधारण वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी। (Photo: ANI)
-
केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही अटल टनल, सिस्सू और कोकसर की ओर जाने दिया गया। सुबह के समय हालात को देखते हुए पर्यटकों को सोलंगनाला में ही रोका गया, हालांकि दोपहर बाद स्थिति में सुधार होने पर कुछ वाहनों को आगे जाने की अनुमति दी गई। (Photo: ANI)
-
भद्रवाह घाटी में भी जगी रौनक
उधर, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले की खूबसूरत भद्रवाह घाटी में भी नए साल के दिन हुई ताजा बर्फबारी ने पर्यटकों को खुश कर दिया। (Photo: ANI) -
करीब दो महीने से चले आ रहे सूखे दौर के बाद हुई इस बर्फबारी से न सिर्फ मौसम सुहावना हुआ, बल्कि पर्यटन कारोबार के लिए भी उम्मीदें जगी हैं। बर्फ से ढकी घाटी, पहाड़ और पेड़ पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं लगे। (Photo: ANI)
-
देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे सैलानियों ने इस बर्फबारी को ‘जादुई और यादगार’ बताया। कई पर्यटकों के लिए यह जीवन की पहली बर्फबारी थी, जिसने उनके सफर को खास बना दिया। (Photo: ANI)
-
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, बर्फबारी के बाद रोजाना सैकड़ों पर्यटक वाहन भद्रवाह के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच रहे हैं। (Photo: ANI)
-
पर्यटन को मिली नई रफ्तार
अटल टनल रोहतांग और भद्रवाह घाटी में हुई ताजा बर्फबारी से एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं और प्राकृतिक सुंदरता सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। मौसम के इस बदले मिजाज ने न सिर्फ पर्यटकों की मुराद पूरी की है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी खुशखबरी लेकर आया है। (Photo: ANI)
(यह भी पढ़ें: तुर्कमान गेट में आधी रात बुलडोजर एक्शन, पुलिस पर पत्थरबाजी, तस्वीरों में देखें अभी के हालात)