-
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में सफलता और व्यवसाय के पर्याय के रूप में जाना जाता है। उनकी जिंदगी की कई बातें हमेशा चर्चा में रहती हैं, खासकर उनकी शिक्षा और व्यवसाय में सफलता के सफर को लेकर। आज हम आपको बताएंगे कि मुकेश अंबानी ने किस कॉलेज से पढ़ाई की है और उनके शैक्षिक सफर के अहम पड़ाव कौन-कौन से रहे। (Express Photo)
-
प्रारंभिक शिक्षा और स्कूलिंग
मुकेश अंबानी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई ग्वालियर के स्किन्डिया स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के हिल ग्रेंज हाई स्कूल से अपनी सीनियर सेकेंडरी शिक्षा पूरी की। इस दौरान उनके साथ उनके भाई और उनके दोस्त आनंद जैन भी पढ़ते थे, जो बाद में उनके करीबी सहयोगी बने। (Express Photo) -
कॉलेज की पढ़ाई
हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुकेश अंबानी ने मुंबई के प्रसिद्ध St. Xavier’s College से पढ़ाई शुरू की। इसके बाद उन्होंने केमिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. की डिग्री हासिल करने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT), मुंबई में दाखिला लिया। यही वह कॉलेज है, जहां से मुकेश अंबानी ने 1970 के दशक में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। (Express Photo) -
आगे की पढ़ाई
मुकेश अंबानी ने आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका के Stanford University से MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) करने के लिए दाखिला लिया। लेकिन 1980 में उन्होंने यह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। (Express Photo) -
कारण था उनके पिता धीरूभाई अंबानी की सलाह, जिन्होंने कहा कि असली सीख किताबों से नहीं, बल्कि व्यवसाय में काम करके आती है। इसलिए मुकेश अंबानी को वापस भारत बुलाकर रिलायंस के यार्न मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट का काम सौंपा गया। (Express Photo)
-
शिक्षा के दौरान मिले प्रेरणादायक शिक्षक
मुकेश अंबानी ने अपने शिक्षकों से गहरी प्रेरणा ली। खासकर प्रोफेसर William F. Sharpe और Man Mohan Sharma से उन्हें ‘आउट ऑफ द बॉक्स’ सोचने की प्रेरणा मिली, जिसने उनके में क्रिएटिविटी को बहुत प्रभावित किया। (Express Photo) -
इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी को बड़ा दान
मुकेश अंबानी ने अपने कॉलेज ICT को हाल ही में 151 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह दान इस कॉलेज की प्रगति और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए है, जहां से उन्होंने खुद अपनी पढ़ाई की शुरुआत की थी। (Express Photo) -
19 अप्रैल 1957 को जन्मे मुकेश धीरूभाई अंबानी भारत के सबसे सफल और धनी बिजनेसमैन हैं। मई 2025 तक, उनका कुल नेट वर्थ 108 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो उन्हें दुनिया के 13वें और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में स्थापित करता है। (Express Photo)
-
बता दें, मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी खेल और चैरिटी से जुड़े कामों में सक्रिय हैं। उनके तीन बच्चे हैं — बड़े बेटे आकाश अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, और सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी। तीनों बच्चों ने अपनी उच्च शिक्षा विदेश से प्राप्त की है। (Express Photo)
(यह भी पढ़ें: भारत का सबसे धनी परिवार है अंबानी फैमिली, जानिए मुकेश अंबानी के परिवार से जुड़ी 7 रोचक बातें)
