-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मध्य कमान स्थित सूर्या खेल परिसर में सशस्त्र सैन्य समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान सेना के जवानों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए जिसे देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैरान रह गए। (Express photo by Vishal Srivastav)
-
कुछ इस तरह सर्च ऑपरेशन करती दिखी सेना। (Express photo by Vishal Srivastav)
-
हेलिकॉप्टर से फुर्ती से उतरते हुए कमांडो। वहीं, खोजी कुत्तों ने भी सेना के जवानों के साथ कदमताल किया। (Express photo by Vishal Srivastav)
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेना की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, इस भव्य समारोह में सशक्त आत्मनिर्भर हो रहे सुरक्षाबलों के प्रदर्शन को देखकर प्रसन्नता हुई। (Express photo by Vishal Srivastav)
-
इस दौरान ड्रोन, राइफल्स, नाइट विजन कैमर, रोबोट, ग्रेनेड आदि जैसे आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। (Express photo by Vishal Srivastav)
-
सीएम योगी ने कहा कि, भव्य समारोह में दुश्मन पर कैसे विजय प्राप्त करते हैं। यह सेना ने करके दिखाया। थल सेना, वायुसेना और नौसेना के एकजुट प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। (Express photo by Vishal Srivastav)
-
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद हथियार को देखा और अफसरों से इसके बारे में पूछताछ की। (Express photo by Vishal Srivastav)
-
वायु सेना ने भी अपनी ताकत दिखाई। (Express photo by Vishal Srivastav)
-
इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें देख सकते हैं कि किस तरह हमारे जवान हैरतअंगेज कारनामे करते हुए नजर आ रहे हैं। (Express photo by Vishal Srivastav)