-

भारत हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और हर रोज नया मुकाम हासिल कर रहा है, लेकिन भारत में आज भी कई ऐसी समस्याएं हैं, जो देश के विकास में बाधा बन रही है। इन समस्याओं में एक दिक्कत बाल मजदूरी है और जिसके शर्मनाक आंकड़े देश का असली चेहरा दिखाते हैं। भारत में 4353247 बाल मजदूर हैं, जो कि कुल बच्चों के 1.68 फीसदी है। आइए देखते हैं बाल मजदूरी से जुड़े कई अहम तथ्य, जो आपको जानना जरुरी है।
-
भारत के कुल बाल मजदूर में 7 लाख 53 हजार 618 मजदूर मुस्लिम हैं।
-
वहीं कुल सिख बच्चों का 1.66 फीसदी हिस्सा बाल मजदूरी कर अपना पेट भर रहा है।
-
अगर हिंदुओं की बात करें तो 33 लाख 67 हजार 817 बच्चे बाल मजदूर हैं और इसमें कुल बच्चों की आबादी के 1.66 फीसदी बच्चे शामिल हैं।
-
भारत में 81 हजार 711 ईसाई बच्चे बाल मजदूर हैं।
-
वहीं 30599 बौद्ध, 7292 जैन, अन्य समुदाय के 31780 बच्चे बाल मजदूर हैं।