-
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी 9 सितंबर को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अबू-धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। (REUTERS Photo)
-
दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर और गले मिलकर अभिवादन किया। (PTI Photo)
-
इसके बाद प्रधानमंत्री ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक की। (PTI Photo)
-
बता दें, यह क्राउन प्रिंस के रूप में शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की पहली भारत यात्रा है। यह उनकी ऑफिशियल विजिट है। (PTI Photo)
-
क्राउन प्रिंस का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का कार्यक्रम है और वह राजघाट पर महात्मा गांधी को खिराज-ए-अकीदत भी पेश करेंगे यानी श्रद्धांजलि देंगे। (PTI Photo)
-
8 सितंबर को वह नई दिल्ली पहुंचने पर शेख खालिद बिन मोहम्मद का हवाई अड्डे पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने औपचारिक स्वागत किया था। (PTI Photo)
-
क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। (PTI Photo)
-
10 सितंबर को, क्राउन प्रिंस मुंबई की यात्रा करेंगे, जहां वह भारत और यूएई दोनों के प्रमुख व्यापारिक हस्तियों के साथ एक बिजनेस फोरम में भाग लेंगे। (REUTERS Photo)
-
बता दें, इसी साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई का दौरा किया था। उन्होंने यूएई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और आठ समझौतों के आदान-प्रदान के साक्षी बने थे। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: इन 10 देशों में अच्छी तरह से विकसित है पब्लिक एज्युकेशन सिस्टम, जानिए किस रैंक पर है भारत)
