-
वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने दुनिया के सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाले बिजनेसमैन की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एक भारत के भी बिजनेसमैन शामिल हैं। लेकिन सबसे कम उम्र में जो शख्स अरबपति बने थे उनकी उस वक्त आयु सिर्फ 23 साल थी। (Mark Zuckerberg/FB)
-
मार्क जुकरबर्ग: फेसबुक के को-फाउंडर और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार है। जुकरबर्ग इस लिस्ट में पहले स्थान पर है। वो सिर्फ 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे। (Mark Zuckerberg/FB)
-
इवान स्पीगल: इवान थॉमस स्पीगल एक फ्रांसीसी-अमेरिकी बिजनेसमैन हैं जो सिर्फ 25 साल की उम्र में अरबपति बने थे। फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 2.6 बिलियन डॉलर है। (Evan Spiegel/Instagram)
-
लैरी पेज: अमेरिकी कंप्यूटर साइंटिस्ट और बिजनेसमैन लॉरेंस लैरी पेज ने सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर गूगल इंक. की सह-स्थापना की। वो 30 वर्ष की उम्र में अरबपति बने थे। (Indian Express)
-
बिल गेट्स जब अरबपति बने थे तब उनकी उम्र सिर्फ 31 वर्ष थी। (Bill Gates/FB)
-
सर्गी ब्रिन 31 साल की उम्र में अरबपति बने थे। (Nicole Shanahan/Insta)
-
रिहाना महज 33 साल की उम्र में अरबपति बनी थीं। (Rihanna/FB)
-
जेफ बेजोस सिर्फ 35 साल की उम्र में अरबपति बने थे। (Indian Express)
-
एलन मस्क 41 की उम्र में अरबपति बने थे। (Elon Musk Fanpage/Instagram)
-
चीन के बिजनेसमैन जैक मा 45 की उम्र में अरबपति बने थे। (Jack Ma Fanpage/ Instagram)
-
इंडिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी 46 की उम्र में अरबपति बने थे। (Indian Express)
