-

सर्दियों के मौसम में कई ड्रिंक्स का सेवन किया जाता है जिसमें से एक नींबू पानी भी है। अधिकतर लोग सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करते हैं। ठंड के मौसम में यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में: (Photo: Freepik) शहद क्यों खाना चाहिए, किन गंभीर बीमारियों में पहुंचा सकती है लाभ
-
ठंड से राहत: सर्दियों के मौसम में सुबह के वक्त गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर को गर्मी मिलती है जिससे ठंड कम लगती है। साथ ही पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। खाली पेट पीने से लाभ मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
डिटॉक्स: नियमित रूप से गर्म नींबू पानी के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद मिल सकती है। इससे किडनी से लेकर लिवर तक स्वस्थ रहता है। (Photo: Freepik)
-
पाचन: नींबू का रस एसिडिक होता है जो गैस्ट्रिक एसिड के प्रोडक्शन को प्रोत्साहित करने में मदद करता है जिससे भोजन को पचने में आसानी होती है। साथ ही सूजन और अपच की भी समस्या खत्म हो सकती है। सुबह के वक्त खाली पेट नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। लगती है ज्यादा ठंड तो शुरू कर दें ये दो योग, शरीर को रखते हैं अंदर से गर्म
-
इम्यूनिटी: नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही विटामिन सी व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे मौसमी बीमारियों और अन्य संक्रमण के खतरे से बचने में मदद मिलती है।
-
वजन: गर्म नींबू पानी के जरिए वजन को भी कम किया जा सकता है। नींबू में पेक्टिन फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसके सेवन से भूख कम लगती है और गर्म पानी में जब इसे मिला कर पीते हैं तो इससे शरीर में जमा हुई चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
-
मूड को बनाता है बेहतर: नींबू पानी में मौजूद विटामिन-सी मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है। साथ ही यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। (Photo: Freepik)
-
स्किन: नींबू में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करता है। पानी शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालती है। ऐसे में नियमित गर्म पानी के सेवन से त्वचा से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। (Photo: Freepik)
-
हाइड्रेट: सर्दियों के मौसम में लोग पानी का सेवन कम करते हैं। ऐसे में नियमित रूप नींबू पानी के सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या से निजात मिल सकता है। (Photo: Freepik) ठंड के मौसम कौन-कौन से लड्डू खाने चाहिए, शरीर को गर्मी ही नहीं मिलते हैं ये भी फायदे