-
हर किसी के लिए भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद न सिर्फ शरीर को रिचार्ज करने का काम करती है बल्कि कैलोरी भी बर्न करती है। इसके साथ ही भरपूर नींद शरीर को चुस्त और दुरुस्त बनाने में भी मदद करती है। नींद का जो समय तय किया गया है 7 से 8 घंटा उत्तम माना गया है। (Photo: Freepik) दिमाग को क्रिएटिव और तेज बनाती हैं ये सात आदतें, चौथा वाला जरूर ट्राई करें
-
लेकिन सोते वक्त पोजिशन का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही पोजिशन में सोने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। वहीं, गलत पोजिशन के चलते कई सारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए डालते हैं एक नजर: (Photo: Freepik)
-
दाईं ओर क्यों सोना चाहिए
जब करवट लेकर यानी दाईं ओर शरीर करके सोते हैं तो इससे स्लीप एपनिया व खर्राटों में कमी आती है। दरअसल, साइड पर सोने से वायु मार्ग खुला जाता है जिससे सांस लेने में सुधार होता है। (Photo: Freepik) -
2- बाईं ओर सोने के फायदे
जब बाईं ओर की तरफ करवट लेकर सोते हैं तो एसिड रिफ्लक्स में मदद मिलती है जिससे भोजन को पचने में आसानी होती है। (Photo: Pexels) तों की सफाई के लिए 7 सबसे असरदार प्राकृतिक घरेलू उपाय, रात में सोते समय जरूर पीएं ये ड्रिंक -
3- गर्भवती महिलाओं के लिए
गर्भवती महिलाओं को बाईं ओर सोने की सलाह दी जाती है। इस तरफ करवट करके सोने से शिशु को रक्त प्रवाह बेहतर मिलता है। (Photo: Freepik) -
4- पीठ के बल सोने के फायदे
पीठ के बल सोने से स्पाइन, गर्दन, और कंधे को प्राकृतिक संरेखन ( अलाइनमेंट) मिलता है। इससे सुबह उठने पर दर्द कम होता है। (Photo: Pexels) -
5- पेट के बल सोना
पेट के बल सोने की अवस्था को बाल आसन कहते हैं। इस पोजिशन में सोने से छाती का सबसे ज्यादा फैलाव होता है। हालांकि, देर तक इस पोजिशन में नहीं सोना चाहिए। क्योंकि, ज्यादा देर तक पेट के बल सोने से शरीर के कई अन्य अंगों पर दबाव पड़ता है जिससे कई परेशानियां हो सकती हैं। (Photo: Pexels) पोषक तत्वों का खजाना है आंवला, लेकिन बरसात के मौसम में खाना चाहिए या नहीं? -
6- सावधानियां
बाईं या दाईं ओर भी करवट लेकर ज्यादा देर तक सोने की सलाह नहीं दी जाती है। इस पोजिशन में ज्यादा देर तक सोने से कई बार कंधे और कूल्हे पर दबाव बढ़ जाता है जिससे दर्द की समस्या हो सकती है। (Photo: Freepik) -
वहीं, जब बाईं या फिर दाईं ओर सो रहे हैं तो इस दौरान एक तकिया सिर और कंधे के बीच, एक घुटनों के बीच में रखने से रीढ़ स्थिर रहता है जिससे दर्द की समस्या नहीं होती है। (Photo: Pexels) सेहत के लिए भी फायदेमंद है बेलपत्र, मिलते हैं ये 8 लाभ, लेकिन इस तरह खाने से ज्यादा मिलेंगे फायदे
