-
हर साल 2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी की लाइफस्टाइल के बारे में बात करें तो उन्होंने कसम खाई थी कि वो कभी मांसाहारी भोजन नहीं करेंगे और उन्होंने उम्र भर इसे फॉलो भी किया। बापू अपने खानपान में हमेशा कुछ न कुछ बदलाव करते रहते थे। लेकिन बापू का खानपान देसी ही होता था। (Photo: Indian Express)
-
महात्मा गांधी नाश्ते में अक्सर खजूर जरूर खाते थे। इस ड्राई फ्रूट के सेवन से कई सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। आइए जानते हैं क्या-क्या हैं इसके फायदे: (Photo: Pexels)
-
एनर्जी: खजूर में अच्छी मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज होता है जिसके सेवन से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है। सुबह के वक्त खाली पेट इसके सेवन से शरीर दिनभर उर्जावान रहती है। (Photo: Pexels)
-
इम्यूनिटी: कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर खजूर के सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। (Photo: Pexels)
-
हड्डियां: खजूर में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। ये सारे गुण हड्डियों के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसके नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। (Photo: Freepik)
-
खून की कमी: खून की कमी होने पर एनीमिया की समस्या होने लगती है ऐसे में इसके लिए खजूर का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। इसमे अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है। (Photo: Freepik)
-
पाचन: खजूर में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। (Photo: Freepik)
-
हार्ट: खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आर्टरी सेल्स से बैड कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करते हैं। ऐसे में इसके सेवन से दिल से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकता है। (Photo: Freepik)
-
कैसे खाना चाहिए खजूर?
खजूर का सेवन भिगोकर करना चाहिए। दरअसल, भिगोने के बाद इसमें मौजूद टैनिन/फाइटिक एसिड निकल जाता है। (Photo: Pexels)
