-
सर्दी का मौसम धीरे-धीरे दस्तक देने लगा है। इस मौसम में ठंड से बचने के लिए पुराने समय से ही कई चीजों का लोग सेवन करते आ रहे हैं। इन चीजों के सेवन से शरीर को गर्मी मिलती है और ठंड कम लगती है। साथ ही ये सेहत के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होते हैं। (Photo: freepik)
-
1- लहसुन
ठंड के मौसम में लहसुन के सेवन से कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। सर्दी-खांसी के साथ ही हार्ट के लिए भी लहसुन बेहद ही फायदेमंद है। (Photo: Pexels) -
2- गुड़
पुराने समय से ही लोग ठंड के मौसम में गुड़ का सेवन करते आ रहे हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और अपच से राहत मिल सकती है। (Photo: freepik) -
3- अनार
सर्दियों शुरू होते ही अनार की फसल भी तैयार हो जाती है। बढ़ती उम्र की लक्षणों, कैंसर से लेकर हार्ट तक के लिए अनार का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Pexels) -
4- बादाम
सर्दियों के मौसम में बादाम का भी खूब सेवन किया जाता है। ये हार्ट से लेकर डायबिटीज पेशेंट तक के लिए लाभकारी साबित हो सकता है (Photo: Pexels) कई महिलाएं तेजी से बाल झड़ने की समस्या परेशान रहती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बाल झड़ने के ये 10 सबसे आम कारण हैं। आइए जानते हैं किन-किन वजहों के चलते बाल तेजी से झड़ते हैं। -
5- संतरा
ठंड के मौसम में मार्केट में संतरा भी खूब बिकता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जिसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। (Photo: Pexels) -
6- बथुआ
सर्दियों के मौसम में बथुआ खूब पाया जाता है। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बथुआ का सेवन पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। (Photo: freepik) -
7- शकरकंद
शकरकंद भी सर्दियों के मौसम में खूब पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है। (Photo: Pexels) -
8- अदरक
सर्दियों के मौसम में अदरक के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बूस्ट होता और शरीर गर्म रहता है। इसके साथ ही ये इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करता है। -
9- गाजर
ठंड के मौसम में गाजर भी खूब बिकता है। इस मौसम में लोग गाजर के हलवे का खूब सेवन करते हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन के अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Pexels) -
10 -आंवला
विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन के अलावा कई और पोषक तत्व आंवले में पाए जाते हैं जिसका सेवन हड्डियों, आंखों और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। (Photo: freepik) सर्दियां आते ही कई फल मार्केट में आ जाते हैं। इन फलों के सेवन से कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। यहां 10 फलों की लिस्ट दी गई है जिनका सेवन सर्दियों के मौसम में खूब किया जाता है।
