-
पूरे भारत वर्ष में दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। दिवाली 20 अक्टूबर को पड़ रही है। ऐसे में शनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिनों की छुट्टी पड़ रही। इन छुट्टियों में कई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। (Photo: Indian Express) Diwali Rangoli: दिवाली पर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इन सुंदर रंगोली से सजाएं अपना घर
-
कई जगहों की दिवाली काफी मशहूर है। ऐसे में आइए जानते हैं कहां-कहां घूमने जा सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
1- अयोध्या
अयोध्या की दिवाली दुनियाभर में मशहूर है। यहां बेहद ही शानदार तरीके से दिवाली का उत्सव मनाया जाता है। श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के घाटों पर इस बार दिवाली के मौके पर 80 हजार दीपक जलाए जाएंगे। यहां दीपोत्सव का भव्य नजारा देखने लायक होता है। (Photo: Indian Express) -
2- वाराणसी
बनारस यानी वाराणसी की भी दिवाली विश्व प्रख्यात है। दिवाली के मौके पर घाटों को दीयों से सजाया जाता है। यह नजारा देखने लायक होता है। (Photo: Indian Express) दिवाली पर दिखना है सबसे अलग, तो यहां से लें ड्रेस आइडिया -
3- जयपुर
जयपुर में भी दिवाली का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां के मार्केट को लाइट्स से जाया जाता है। साथ ही शाही और ऐतिहासिक स्थलों को भव्य सजावट की जाती है। (Photo: Pexels) -
4- मुंबई
दिवाली की छुट्टी मनाने के लिए मुंबई जा सकते हैं। यहां पर मरीन ड्राइव और सिद्धिविनायक मंदिर का नजारा बेहद खास होता है। साथ ही मुंबई की सड़कों पर भी दिए जलाए जाते हैं। (Photo: Indian Express) -
5- गुजरात
दिवाली के बाद आने वाले दिन को गुजरात में बेस्तु वरस के रूप में मनाया जाता है जो व्यापारियों के लिए नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत का प्रतीक होता है। ऐसे में दिवाली के मौके पर गुजरात घूमने जा सकते हैं। (Photo: Indian Express) महंगे गोल्ड की टेंशन खत्म, धनतेरस पर कम पैसे में खरीद सकते हैं सोने-चांदी की ये सात चीजें
