-
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। 40 की उम्र पार करने के बाद हड्डियों-मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और डायबिटीज से लेकर अन्य कई समस्याएं घेरने लगती हैं। ऐसे में इस उम्र हड्डियों से भी जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी अधिक रहता है। यहां कुछ चीजें बताई गई हैं जिनकी मदद से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। (Photo: Freepik)
-
विटामिन डी
कैल्शियम को विटामिन डी अवशोषित करता है। ऐसे में इस उम्र के लोगों को सुबह के वक्त 8 से 10 बजे तक धूप में 10-15 मिनट बैठने से लाभ मिल सकता है। (Photo: Freepik) -
कैल्शियम
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद ही जरूरी है। ऐसे में दूध, दही, हरी पत्तेदार सब्जियां, मशरूम के साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। (Photo: Freepik) -
सोयाबीन
सोयाबीन में प्रोटीन के साथ ही कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। (Photo: Pexels) नवजोत सिंह सिंद्धू की पत्नी का कैसे ठीक हुआ कैंसर? शेयर किया पूरा डाइट प्लान -
कैसी होनी चाहिए एक्सरसाइज
इस उम्र के लोगों को नियमित आधे घंटे हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ योग भी कर सकते हैं जिससे हड्डियां और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। (Photo: Pexels) -
कैसा हो आहार
हरी सब्जियों के साथ ही मौसमी फल और प्रोटीन से भरपूर आहार के सेवन से हड्डियों को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही इससे जुड़ी कई सारी समस्याएं भी खत्म हो सकती हैं। (Photo: Pexels) -
आयुर्वेदिक नुस्खे
हड्डियों की मजबूती के लिए शिलाजीत और अश्वगंधा जैसे आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Pexels) सर्दियों में जरूर खाना चाहिए ये एक फल, जानें कौन-कौन से विटामिन मिलते हैं और इसके फायदे
