-

यह तो सबको पता है कि इंद्रधनुष सात रंगों को मिलाकर बनता है। लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, इंडिगो और बैंगनी। लेकिन क्या आपने सोचा है कि रेनबो डाइट क्या है और इसके फायदे क्या-क्या हैं। (Photo: Freepik) क्या आप भी रात को 1 बजे तक सोते हैं? इस तरह अंदर से खराब होते हैं शरीर के ये हिस्से
-
आइए जानते हैं रेनबो डाइट शरीर को किस तरह से लाभ पहुंचाता है और कौन-कौन से फूड्स इसमें शामिल करना चाहिए। रेनबो डाइट प्रकृति के अलग-अलग रंगों वाले फलों और सब्जियों को खाने के लिए प्रेरित करती है। हर रंग का अपना फायदा होता है जो शरीर को अलग-अलग तरीके से लाभ पहुंचाते हैं। इन फूड्स में शरीर से सूजन कम करने, कोशिकाओं की रक्षा करने और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik)
-
1- लाल रंग के फल-सब्जियां
लाल रंग के फल और सब्जियों जिसमें टमाटर, लाल शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, तरबूज, चेरी के सेवन से दिल की सेहत में सुधार, खून की नलियों की सुरक्षा और कोशिकाओं को नुकसान से बचाव में मदद मिलती है। (Photo: Freepik) -
2- नारंगी रंग के फूड्स
गाजर, शकरकंद, कद्दू, संतरा और खुबानी जैसे नारंगी रंग के फूड्स में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्युनिटी मजबूत, आंखों और त्वचा और कोशिकाओं के सही विकास में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) कमजोर होकर झड़ रहे हैं बाल? इन विटामिन्स की कमी से हो सकता है गंजापन -
3- पीला रंग
डाइट में पीले रंग के फूड्स जिसमें पीली शिमला मिर्च, मक्का, अनानास, केला और नींबू शामिल करना चाहिए। ये पाचन में सुधार, कोलेजन उत्पादन में मदद और सूजन कम करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) -
4- हरे रंग के फूड्स
पालक, केल, ब्रोकोली, मटर, हरी बीन्स और अन्य हरे रंग के फूड्स के सेवन से ब्लड शुगर का नियंत्रण, लिवर डिटॉक्स में मदद, कोशिकाओं की मरम्मत और DNA को बचाने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) -
5- नीले रंग के फूड्स
ब्लूबेरी, ब्लैक करंट, काले अंगूर और अन्य नीले रंग के फूड्स में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं जो याददाश्त और दिमागी क्षमता में सुधार, ब्लड सर्कुलेशन और नसों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने में मदद कर सकते हैं। (Photo: Freepik) -
6- बैंगनी रंग के फूड्स
बैंगन, बैंगनी गोभी, आलूबुखारा और जामुन जैसे अन्य बैंगनी रंग के फूड्स में उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी, सूजन को कम और दिल से जुड़े रोगों का खतरा कम करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) -
7- सफेद और भूरे रंग के फूड्स
लहसुन, प्याज, फूलगोभी और मशरूम जैसे इंडिगो रंग वाले फूड्स के सेवन से इम्युनिटी मजबूत, अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) बेहतर पाचन के लिए 7 आयुर्वेदिक नुस्खे, कब्ज से गैस तक की समस्या हो सकती है दूर