-

ठंड के मौसम में सबसे अधिक खतरा सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन का रहता है। इसके साथ ही काफी लोगों को दूसरे के मुकाबले ठंड ज्यादा लगती है। लेकिन यह किसी विटामिन की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं किन-किन विटामिन की कमी से ठंड अधिक लगती है। (Photo: Freepik) फोर्टिस के डॉक्टर ने बताया एक ड्रिंक है जो लिवर पर जमा फैट पूरी तरह खत्म हो कर सकता है, दिन में इतनी बार करें सेवन
-
विटामिन डी
शरीर में जब विटामिन डी की कमी होती है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाता है जिससे शरीर का तापमान बनाए रखने की भी क्षमता प्रभावित होती है। (Photo: Freepik) -
क्या खाएं
विटामिन डी का मुख्य स्रोत धूप है। लेकिन ठंड के मौसम में धूप कम निकलती है। ऐसे में अंडा, सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियां, दूध और दही में विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। (Photo: Unsplash) -
विटामिन सी
विटामिन सी की कमी होने पर भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और साथ ही शरीर में ऊर्जा की कमी भी हो सकती है जिससे ठंड अधिक लगती है। (Photo: Freepik) किस विटामिन की कमी से लिवर डैमेज होता है? जानें कैसे करें इसकी पूर्ति -
क्या खाएं
संतरा, नींबू, अंगूर जैसे खट्टे फल, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और हरी पत्तेदार सब्जियों में अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। (Photo: Unsplash) -
विटामिन बी12
विटामिन बी12 की कमी होने पर कमजोरी, थकान और शरीर में तापमान बनाए रखने की समस्या हो सकती है। (Photo: Freepik) -
क्या खाएं
चिकन, मटन, मछली, दूध उत्पाद और अंडे में अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है। इसके अलावा सोया और टोफू में भी विटामिन बी12 पाया जाता है। (Photo: Unsplash) लिवर को प्राकृतिक रूप से कर सकते हैं डिटॉक्स, डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स -
विटामिन ई
विटामिन ई एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर की कोशिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने और बॉडी के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर शरीर ठंड को ज्यादा समय तक सहन नहीं कर पाता है। (Photo: Freepik) -
क्या खाएं
बादाम, अखरोट, पालक, ब्रोकली, सूरजमुखी के बीच, ऑलिव ऑयल और सोयाबीन तेल में अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है। (Photo: Unsplash) -
इसके साथ ही जब शरीर में आयरन या थायरॉयड हार्मोन का स्तर कम होता है तब भी ठंड ज्यादा लगने लगती है। (Photo: Freepik) मोरिंगा पाउडर या जूस? घने, मजबूत और खूबसूरत बालों के लिए कैसे करें सेवन