-
दौड़ना सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। कुछ लोग खुले मैदान या ट्रैक पर दौड़ना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग घर या फिर जिम के अंदर ट्रेडमिल पर भागते हैं। (Photo: Freepik) शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों है ब्रोकली, कौन-कौन से मिलते हैं दस लाभ
-
ट्रेडमिल या फिर मैदान में दौड़ना? दोनों में अधिक फायदेमंद कौन है। आइए विस्तार से जानते हैं: (Photo: Pexels)
-
1- ऊर्जा
बाहर दौड़ने पर मेहनत ज्यादा लगती है जिसके चलते कैलोरी अधिक बर्न होती है। इसका वजह हवा है। दरअसल, जब हम बाहर दौड़ते हैं तो हवा शरीर को रोकती है ऐसे में आगे बढ़ने के लिए मेहनत अधिक करनी होती है। ट्रेडमिल पर ऐसा नहीं होता है। ट्रेडमिल पर संतुलन सही रहता है। हालांकि, ट्रेडमिल को 1 प्रतिशत इंक्लाइन पर रखने की सलाह दी जाती है। इससे पहाड़ पर चढ़ने जैसी अनुभव होती है। (Photo: Pexels) -
2- स्पीड
ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त रफ्तार अधिक होती है। वहीं, बाहर दौड़ने की रफ्तार बिल्कुल अलग होती है। इस दौरान थोड़ी धीमी होती है। (Photo: Pexels) तीन महीने में कम हो सकता है LDL कोलेस्ट्रॉल, ये पांच चीजें दिल को रखती हैं स्वस्थ -
3- सुरक्षा
सुरक्षा के लिहाज से ट्रेडमिल पर दौड़ना बेहतर बताया गया है। हालांकि, ट्रेडमिल पर दौड़ते समय गति और ढलान बदलते रहना बेहतर बताया गया है। वहीं, बाहर दौड़ते ढोकर लग सकती है, रास्ते में पड़े कंकड़ और कांटे चुभ सकते हैं। लेकिन कई बार यह भी देखा गया है कि ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त रफ्तार कम या ज्यादा होने के चलते लोग गिर भी गए हैं और गंभीर चोटें भी आई हैं। (Photo: Pexels) -
4- स्वास्थ्य और मनोबल
कई स्टडी में यह पाया गया है कि प्राकृतिक वातावरण में एक्सरसाइज करने से ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ती है और यह डिप्रेशन को भी कम कर सकता है। इसके साथ ही बाहर एक्सरसाइज करने से ब्लड में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम हो सकता है। ट्रेडमिल पर दौड़ने से यह अनुभव नहीं होता है। ऐसे में बाहर दौड़ना अधिक फायदेमंद है। (Photo: Pexels) -
5- जोड़ों का दर्द
ट्रेडमिल पर दौड़ने से यह बेहतर शॉक अब्सॉर्प्शन देता है। यानी अधिक झटके सह कर उसे सोख सकता है और झटके का असर जोड़ों-एड़ियों तक नहीं आने देता जिससे ज्वाइंट पेन से बचे रहते हैं। वहीं, घर के बाहर सड़क पर दौड़ने से यह झटके सीधे जोड़ों पर पड़ते हैं जिससे कुछ लोगों को जोड़ों की दर्द की समस्या हो सकती है। (Photo: Freepik) -
6- वजन
कई शोध में बताया गया है कि उसी स्पीड में ट्रेडमिल पर दौड़ने वालों की तुलना खुले मैदान में दौड़ने वालों की कैलोरी 5 प्रतिशत अधिक बर्न होती है। ऐसे में वजन घटाने के लिए ग्राउंड में दौड़ना अधिक फायदेमंद बताया गया है। (Photo: Pexels) -
दोनों तरह के दौड़ने के फायदे और नुकसान है। लेकिन खुले में दौड़ना ज्यादा फायदेमंद है। खुले में आप प्रकृति के बीच होते हैं। इस दौरान सुबह की ताजी हवा शरीर में प्रवेश करती है जिससे कई सारी समस्याएं दूर होती है। (Photo: Pexels) मोरिंगा पाउडर या जूस? घने, मजबूत और खूबसूरत बालों के लिए कैसे करें सेवन
