• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. these sweets of banaras are very famous in winter one is cm yogi adityanath favorite

सर्दियों में खूब पसंद की जाती हैं बनारस की ये मिठाइयां, एक तो CM योगी की है फेवरेट

Varanasi Famous Sweets in Winter: बनारस की गलियों से होकर दुनियाभर में कई मिठाइयां खूब मशहूर हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में बनारस में कई मिठाइयां लोग बड़े चाव से खाते हैं। बनारस जाएं तो ये मिठाइयां जरूर खाएं।

By: Vivek Yadav
Updated: December 3, 2024 12:35 IST
हमें फॉलो करें
  • Banaras Famous Sweet
    1/13

    काशी, बनारस या फिर वाराणसी कहो सब एक ही नाम है। बनारस को धार्मिक राजधानी, भगवान शिव की नगर, ज्ञान नगरी और दीपों का शहर भी कहा जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार इस शहर को भगवान शंकर ने ही बसाया था। (Photo: Pexels)

  • 2/13

    कहते हैं कि दुनिया में एक सूर्योदय होता है लेकिन बनारस में दो उदय होता है। सूर्योदय के साथ ज्ञानोदय भी होता है। हिंदू धर्म के मान्यताओं के अनुसार काशी को दुनिया का सबसे प्राचीन शहर बताया गया है और साथ ये भी मान्यता है कि ये शहर भगवान शंकर के त्रिशूल पर टिका है। (Photo: Pexels)

  • 3/13

    देवताओं के इस शहर में कई चीजें काफी मशहूर हैं। बनारसी साड़ी, बनारसी पान से लेकर खानपान तक दुनिया भर में मशहूर है। सर्दियां आते ही बनारस की गलियों में कई मिठाइयों भी दस्तक देती हैं। आज जानते हैं ठंड के मौसम में बनारसी कौन-कौन सी मिठाइयां खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही एक मिठाई तो सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी फेवरेट है। (Photo: Pexels)

  • 4/13

    बनारसी कलाकंद
    बनारसी कलाकंद बेहद ही खास होती है। दही वाले दूध और मीठे दूध के मिक्सचर से तैयार की गई यह मिठाई काफी नरम और दानेदार होती है। इसका स्वाद इलायची, बारीक पिस्ता के टुकड़े और केसर और भी बढ़ा देते हैं। (Photo: SMB Sweet House/FB)

  • 5/13

    सोहन हलवा
    बनारस की मशहूर मिठाइयों में से एक सोहन हलवा भी है जिसे आटे, दूध, चीनी और घी में मिलाकर बनाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बादाम, पिस्ता और इलायची भी मिलाया जाता है। (Photo: Pexels)

  • 6/13

    पेड़ा
    भला बनारसी पेड़ा को कैसे भूल सकते हैं। लड्डू के अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में पेड़ा भी चढ़ाया जाता है जो अपने स्वाद के लिए मशहूर है। इसके साथ ही संकट मोचन मंदिर में भी देसी घी के बने लड्डू के अलावा पेड़ा चढ़ाया जाता है। (Photo: Pexels) क्या काशी से गंगाजल और गीली मिट्टी लाने से पाप चढ़ता है? जानें क्यों नहीं लाना चाहिए

  • 7/13

    मलइयो
    बनारस की सबसे खास मिठाई जो शायद पूरी दुनिया में कहीं और नहीं बनती है। मलइयो जो सिर्फ सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है। यही खास मिठाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी काफी पसंद है। (Photo: Aap Banarasi Hain/FB)

  • 8/13

    मगदल
    मूंग की धुली दाल, घी, चीनी और पिस्ता मिलाकर तैयार किया गया मगदल भी बनारस में खूब मशहूर है। (Photo: Ksheer Sagar/Insta)

  • 9/13

    केसर दूध
    ठंड के मौसम में बनारस की गलियों और चौराहों पर केसर वाला दूध बिकना आम है। बड़ी-बड़ी कढ़ाई में खौलते हुए दूध को कुल्हड़ में डालकर परोसा जाता है। (Photo: Aap Banarasi Hain/FB)

  • 10/13

    रसगुल्ला और राजभोग
    बनारस में शायद ही कोई ऐसी मिठाई की दुकान हो जिसके पास रसगुल्ला और राजभोग न मिले। रसगुल्ला सफेद रंग का होता है तो वहीं राजभोग पीले रंग का होता है जो अपने स्वाद के लिए मशहूर है। (Photo: Pexels)

  • 11/13

    देसी घी का लड्डू
    देसी घी का लड्डू भी बनारस में खूब मशहूर है खासकर संकट मोचन हनुमान मंदिर के लड्डू। दरअसल, मंदिर परिसर में दुकान है जहां पर देसी घी के लड्डू मिलते हैं। हालांकि, बाहर में भी मिठाई की दुकानों पर देसी घी के लड्डू मिल जाएंगे। (Photo: Pexels)

  • 12/13

    खीर कदम
    बनारस का खीर कदम भी खूब मशहूर है। ये अपने अलग स्वाद के लिए जाना जाता है। (Photo: Ksheer Sagar/Insta)

  • 13/13

    रसमलाई
    शायद ही कोई बनारसी हो जिसने रसमलाई नहीं खाई हो। रसमलाई भी इन मिठाइयों की तरह बनारस की तंग गलियों से लेकर चौराहे तक पर आसानी से मिल जाएगी। (Photo: Ksheer Sagar/Insta) किस देश की मिठाई है जलेबी, कैसे पहुंची भारत? कहां पर लोग मछली के साथ खाते हैं जलेबी?

TOPICS
Lifestyle
Sweets
trending news
Varanasi
अपडेट
संपादकीय: भोपाल-विदिशा में सोशल मीडिया पर बिके मौत के पटाखे, देसी ‘कार्बाइड गन’ बनी सबसे खतरनाक दिवाली
‘रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाने के लिए किए कई त्याग’, रामायण के ‘लक्ष्मण’ रवि दुबे ने किया खुलासा
‘पूरी पैंट लाल हो गई थी’, गोविंदा को गोली लगने के एक साल बाद बेटी टीना आहूजा ने किया खुलासा, बोलीं- उस टाइम…
संपादकीय: धनी देशों का गंदा सच, गरीब देशों को बना रहे हैं ई-कचरे का स्टोर हाउस, क्लीन दिखने की होड़ में गंदगी का निर्यात
टी20 टीम में 7 साल बाद लौटा 39 वर्षीय ऑलराउंडर; 2018 में लिया था संन्यास, अब हुई वापसी
विचार: भारत ने इथेनाल मिश्रित ईंधन का स्तर 20% तक बढ़ाया, जलवायु बचाने की जंग में बड़ा कदम या इंजन के लिए नया खतरा?
Thamma Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘थामा’ की रफ्तार, चौथे दिन आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म की कमाई में आई गिरावट
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘वो चालाक लोमड़ी है, चोर है’: अभिनव कश्यप ने सलमान के बाद अब आमिर खान पर किया कटाक्ष, बताया चालबाज
जनसत्ता आज का अखबार – 25 अक्टूबर 2025, शनिवार का हिंदी समाचार पत्र | Today’s Hindi Newspaper, Jansatta ePaper (25 October)
‘हमने मुशर्रफ को खरीद लिया था’, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को लेकर अमेरिकी अफसर के खुलासे
Aaj Ka Ank Jyotish 25 October 2025: इन 3 मूलांक वाले जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, बन रहे धन लाभ के योग, जानें दैनिक अंक राशिफल
फोटो गैलरी
14 Photos
रात में पैरों पर तेल लगाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, सुबह उठते ही दिखेगा असर, दूर होंगे शरीर के कई रोग
14 hours agoOctober 24, 2025
7 Photos
किसने की थी छठ की शुरुआत, पानी में सूर्य देव को खड़े होकर क्यों देते हैं अर्घ्य
15 hours agoOctober 24, 2025
25 Photos
छठ पूजा पर मेहंदी लगाने का है मन, मगर नहीं मिला टाइम, सोने से पहले 5 मिनट में लगा सकती हैं ये डिजाइन्स, सुबह उठते ही खिल उठेंगे हाथ
15 hours agoOctober 24, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US