-
अमरूद में विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जिसके सेवन से कई सारी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है। (Photo: Pexels) बिना बीमारी लंबी उम्र तक जीने वाले की ऐसी होती है लाइफ? यह दस सुपरफूड्स बढ़ाते हैं उम्र
-
जहां इसके फायदे हैं वहीं इसके नुकसान भी हैं। खासकर इन चार लोगों को अमरूद के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। (Photo: Pexels)
-
1- पेट फूलने समस्या
अमरूद में फ्रक्टोज (एक प्राकृतिक शक्कर) और विटामिन C की मात्रा अधिक होती है। कई लोगों का शरीर फ्रक्टोज नहीं पचा पाता है या फिर विटामिन सी अधिक हो जाए तो गैस, पेट फूलना या भारीपन की समस्या हो सकती है। सोने से पहले अमरूद के सेवन से बचना चाहिए। (Photo: Freepik) -
2- मधुमेह
डायबिटीज मरीजों के लिए अमरूद का सेवन लाभकारी बताया गया है। लेकिन यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिसके चलते खून में शुगर को धीरे-धीरे छोड़ता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। डायबिटीज मरीजों को दिन में 1-2 छोटे अमरूद खाने की सलाह दी जाती है। (Photo: Pexels) 6 घंटे सोने से नहीं चलने वाला है काम, हो सकती हैं ये समस्याएं -
3- IBS या पाचन संबंधी समस्याएं
अमरूद में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल दोनों तरह का फाइबर होते हैं ये पाचन को बेहतर बनाते हैं, लेकिन अतिसंवेदनशील आंतों वाले लोगों को पेट में दर्द, दस्त-कब्ज या गैस की समस्या हो सकती है। (Photo: Freepik) -
4- त्वचा संवेदनशीलता या एक्जिमा वाले लोग
अमरूद के सेवन से त्वचा में जलन, लालिमा या खुजली की भी समस्या हो सकती है। जिन्हें त्वचा संबंधी समस्याएं उन्हें नहीं खाना चाहिए। (Photo: Freepik) -
5- दांत दर्द
जिन लोगों के दांतों में दर्द की समस्या रहती है उन्हें भी अधिक अमरूद के सेवन से बचना चाहिए। इससे दांतों में दर्द बढ़ सकता है। (Photo: Pexels) लिवर की चर्बी कम करने का सबसे आसान तरीका, कौन-कौन से फूड्स खाने चाहिए?
