-
विटामिन डी का मुख्य स्रोत धूप को माना जाता है। लेकिन अब सर्दियां शुरू होने वाली हैं ऐसे सूरज सही से नहीं निकल पाता है जिसके चलते विटामिन डी की कमी का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी के कमी जब होती है तो कैल्शियम घुल नहीं पाता और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ कई सारी समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। (Photo: Freepik)
-
विटामिन डी कमी के लक्षण
जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो जल्दी-जल्दी बीमार होने लगते हैं। साथ ही थकान, कमजोरी, कमर दर्द, जोड़ों में दर्द, घाव का जख्म देर से भरना, बालों का झड़ना, वजन बढ़ना, मसल्स में दर्द और हड्डियों का टूटना भी शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं किन 7 फूड्स में सबसे अधिक विटामिन डी पाया जाता है। (Photo: Freepik) -
7- सोया प्रोडक्ट्स
सोया से बनी चीजों में अच्छी मात्रा में विटामिन डी होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भी खूब पाया जाता है। विटामिन डी की कमी होने पर इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। (Photo: Freepik) -
6- मशरूम
सब्जियों में सबसे अधिक विटामिन डी मशरूम में पाया जाता है। ऐसे में जिन्हें विटामिन डी की कमी है या फिर इससे जुड़ी कोई और समस्या तो मशरूम का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) -
5- अंडा
अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन मौजूद होता है और पीले भाग में विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है। (Photo: Pexels) (वजन कम करने के लिए काफी लोग पानी खूब पीते हैं। आइए जानते हैं एक दिन में वजन कम करने के लिए कितना पानी पीना चाहिए और इसका सही तरीका क्या है? लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर) -
4- ऑयस्टर
ऑयस्टर एक सी फूड है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। (Photo: Freepik) -
3- मछली
जो लोग मांसाहारी हैं उनके लिए मछलियों का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। सालमन, ट्यूना और मैकेरल जैसी मछलियों में विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। (Photo: Freepik) -
2- दूध
दूध के साथ ही अन्य कई डेयरी प्रोडक्ट में भी विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही कैल्शियम की कमी भी दूर हो सकती है। (Photo: Pexels) -
1- संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरे में विटामिन डी भी पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। (Photo: Pexels) (एक दिन में कितना इलायची खा सकते हैं? इसके सेवन से क्या-क्या लाभ मिलते हैं? पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें)