-
हिंदी धर्म में नामकरण का काफी खास महत्व है। यह कुंडली, भाग्य और ग्रहों से भी जुड़ा होता है। इसलिए ऐसे नामों का चुनाव किया जाता है जो कुंडली के अनुसार सही हो। साथ ही लगो देवी-देवताओं के नाम भी अपने बच्चे को देते हैं। (Photo: Unsplash) नन्हे लाड़ले को दें ये यूनिक नाम, हर कोई करेगा कॉपी
-
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। ऐसे में नवरात्रि के मौके अगर बेटी ने जन्म लिया है तो उसे मां दुर्गा के ये नाम दे सकते हैं जो आज के मॉर्डन और काफी यूनिक हैं। (Photo: Unsplash)
-
1- भवप्रीता
इन नाम का अर्थ होता है भगवान शिव पर प्रीति रखने वाली। नवरात्रि में अगर बेटी जन्म लेती है तो उसे देवी का ये नाम दे सकते हैं। (Photo: Freepik) -
2- आर्या
आज के आधुनिक युग के अनुसार आर्या नाम काफी मॉडर्न है जिसका अर्थ देवी होता है। (Photo: Unsplash) -
3- जया
नवरात्रि में अगर बेटी ने जन्म लिया है जो उसका जया नाम भी रख सकते हैं। इस सुंदर नाम का अर्थ विजयी होता है। (Photo: Unsplash) -
4- आद्य
आद्य का अर्थ होता है शुरुआत की वास्तविकता। इस सुंदर अर्थ वाले मां दुर्गा का ये नाम अपनी बेटी का रख सकते हैं। (Photo: Unsplash) दिसंबर में जन्में बेटे का रख सकते हैं ये मॉडर्न और यूनिक नाम -
5- चित्रा
मां दुर्गा एक नाम चित्रा भी है जिसका अर्थ सुरम्य और सुंदर होता है। यही नाम आपकी बेटी पर खूब जचेगा। (Photo: Unsplash) -
6- सुधा
सुधा अपने आप में ही काफी यूनिक नाम है जिसका अर्थ अमृत की देवी होता है। मां दुर्गा का ये नाम आपकी बेटी पर काफी अच्छा लगेगा। (Photo: Unsplash) -
7- अनन्ता
अगर अपनी बेटी का नाम थोड़ा अलग रखना चाहते हैं तो अनन्ता परफेक्ट है। मां दुर्गा के इस नाम का अर्थ होता है जिनके स्वरूप का कहीं अंत नहीं। (Photo: Unsplash) -
8- भाव्या
भाव्या काफी मॉडर्न नाम है जिसका अर्थ भावना एवं ध्यान करने योग्य जो आपकी बेटी के लिए परफेक्ट है। (Photo: Unsplash) -
9- शाम्भवी
मां दुर्गा के 108 नामों में से एक शाम्भवी भी है जिसका अर्थ शिवप्रिया और शिव की शक्ति है। यह नाम भी अपनी बेटी का रख सकते हैं। (Photo: Unsplash) -
10- अपर्णा
मां दुर्गा का एक नाम अपर्णा भी है जिसका अर्थ होता है तपस्या के समय पत्ते को भी न खाने वाली। यह नाम भी आपकी बेटी पर खूब जचेगा। (Photo: Unsplash) A Letter Names: बेबी गर्ल-बॉय के लिए A अक्षर से शुरू होने वाले आकर्षक नाम, मॉडर्न के साथ यूनिक भी हैं
