-

सर्दियों के मौसम में ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ ही अन्य स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाए। कई ऐसे फूड्स हैं जो सर्दियों के मौसम में खूब खाए जाते हैं। लेकिन एक ऐसा फूड है जो शरीर को सबसे अधिक अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से दस अन्य लाभ भी मिलते हैं। (Photo: Freepik)
-
दरअसल, हम गुड़ की बात कर रहे हैं जिसे भारतीय प्राचीन समय से ही इस्तेमाल करते आ रहे हैं। गुड़ के सेवन से न सिर्फ शरीर का तापमान बढ़ता है बल्कि कई बड़े लाभ मिलते हैं। गुड़ को आयरन, मिरल्स और एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे औषधि का दर्जा मिला है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है। (Photo: Freepik)
-
1- कैसे रखता है शरीर को गर्म
गुड़ की तासीर गर्म होती है जिसके चलते यह सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड लगने से बचाने में भी मदद करता है। अदरक, तिल और घी के साथ मिलाकर इसे खाने से इसके लाभ और भी अधिक बढ़ सकते हैं। (Photo: Freepik) -
2- सर्दी-जुकाम
ठंड के मौसम में सबसे अधिक खतरा सर्दी और जुकाम का रहता है। ऐसे में गुड़ के सेवन से इससे आराम मिल सकता है। अदरक के साथ इसे खाने से कफ की समस्या दूर हो सकती है और साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। (Photo: Pexels) -
3- पाचन तंत्र
भोजन के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने से पाचन क्रिया तेज होती है, एंजाइमों को सक्रिय करता है, कब्ज और अपच की समस्या हो सकती है। (Photo: Freepik) -
4- खून को साफ करे
आयुर्वेद के अनुसार गुड़ एक बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर है। यह खून को साफ करने के साथ ही एनीमिया को भी दूर करने में मदद करता है। गुण में आयरन की मात्रा अधिक होती है जिसके चलते शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। (Photo: Freepik) सर्दियों में हर दिन क्यों पीनी चाहिए दालचीनी चाय, इन लोगों के लिए औषधि से कम नहीं -
5- वजन
गुड़ में पोटेशियम होता है जो शरीर में पानी के जमाव को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। (Photo: Freepik) -
6- एनर्जी
गुड़ नेचुरल शुगर का स्रोत है। यह शरीर में धीरे-धीरे ऊर्जा को रिलीज करता है जिससे लंबे समय तक थकान की समस्या नहीं होती है। (Photo: Freepik) -
7- लिवर होता है डिटॉक्स
गुड़ में प्राकृतिक डिटॉक्सिफाइंग गुण होता है जो लिवर के हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
8- फेफड़ों को साफ करे
गुड़ में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो फेफड़ों और श्वसन नली से धूल-प्रदूषण के कणों को साफ करने में मदद करते हैं। (Photo: Freepik) -
9- मासिक धर्म में दर्द से आराम
जिन महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान दर्द की समस्या रहती है उनके लिए गुड़ लाभकारी साबित हो सकता है। मासिक धर्म के दौरान दर्द के साथ ही ऐंठन को भी कम करने में यह मदद कर सकता है। (Photo: Freepik) -
10- ब्लड प्रेशर
पोटेशियम और सोडियम दोनों ही ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और ये दोनों गुड़ में अच्छी मात्रा में पाया जाते हैं। (Photo: Freepik) किन विटामिन्स की कमी से अधिक लगती है ठंड? इन फूड्स के सेवन से शरीर को मिलती है गर्मी