-
कांग्रेस (Congress) ही नहीं, कभी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बेहद खास रहे नटवर सिंह (Natwar Singh) कि आटोबॉयोग्रफी से कई लोगों नींद उड़ गई थी। खास कर सोनिया गांधी की। यही कारण था कि सोनिया अपनी बेटी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) संग इस किताब से गांधी परिवार के हिस्से को हटवाने की गुजारिश लेकर नटवर सिंह के पास गई थीं। नटवर सिंह ने इस किताब में क्या कुछ लिखा है, आइए जानें।
-
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रह चुके संजय बारु ने अपनी किताब, ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ में लिखा है कि हर फाइल सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद ही आगे बढ़ती थीं। इसे भी पढ़े-
-
नटवर सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया था 2004 में मनमोहन सिंह ने बैंकॉक में एक होटल में नटवर को अपने सुइट में बुलाया कर कहा था कि वह बेहद अकेला महसूस करते हैं, जबकि उन्हें पीएम बने मात्र एक महीना ही हुआ था।
-
नटवर सिंह अपनी किताब में सहमी, घबराई, शर्मिली सोनिया के एक महत्वाकांक्षी, अधिनायकवादी और कड़क नेता बनने का जिक्र किया है। इसे भी पढ़े- 15 साल में 12 गुना बढ़ी थी सोनिया गांधी की संपत्ति
-
नटवर सिंह ने बताया था कि सोनिया न कुछ भूलती हैं और न किसी को माफ करती हैं। नटवर सिंह ने इंटरव्यू में बताया कि जब सोनिया को पता चला कि वह अपनी बॉयोग्राफी लिख रहे और उसमें गांधी परिवार का जिक्र होगा तो वह इस किताब से उस अंश को छपने से रोकना चाहती थीं।
-
सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी ने नटवर सिंह से संपर्क किया और उनसे मिलने उनके घर जोरबाग स्थित निवास पर पहुंची थीं। नटवर सिंह को आश्चर्य तब हुआ जब बिना सूचना के उसी समय उनकी मां सोनिया गांधी भी वहां पहुंच गईं।
-
नटवर सिंह ने बताया था कि प्रियंका गांधी ने उन्हें सबसे पहले गांधी परिवार का जिक्र इस किताब से हटाने की अपील की थी। बाद में सोनिया ने भी नटवर सिंह के साथ हुए मतभेद और दूरियों के लिए माफी मांगी थी। ऐसा नटवर सिंह ने इंटरव्यू में बताया था।
-
बता दें कि नटवर सिंह ने अपनी आटोबॉयोग्राफी में सोनिया गांधी पर कई आरोप लगाए हैं। इसमें उन्होंने सोनिया को सामाजिक-राजनैतिक सुधार विरोधी करार देते हुए अहंकारी, तुनकमिजाज तक बताया है। इसे भी पढ़े- सोनिया गांधी की प्लानिंग पर जब मुलायम सिंह यादव ने फेरा था पानी
-
नटवर सिंह ने लिखा है कि उनकी नजर में सोनिया गांधी अपनी पसंद-नापसंद बहुत पक्की है और उनके निर्देश के बिना कांग्रेस में कुछ नहीं हो सकता।
-
बता दें कि सोनिया और नटवर सिंह के बीच दूरिया अनाज के बदले तेल घोटाले में वोल्कर रिपोर्ट आने के बाद बढ़ी थी। इसे भी पढ़े- 16 करोड़ के मालिक राहुल गांधी ने सोनिया गांधी से लिया है 5 लाख का लोन
-
नटवर सिंह का आरोप था कि सोनिया ने बिना सच्चाई जाने उन्हें इस घोटाले का जिम्मेदार मानकर उनसे दूरी बना ली और उनके कांग्रेस से दूरी की वजह बनीं।
-
(All Photos: Social Media)
