-
शादी के बाद एक नए जीवन की शुरुआत होती है। प्रेमानंद महाराज ने बताया कि शादी के लिए अच्छा जीवनसाथी कैसे चुने? आइए जानते हैं: (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
दरअसल, प्रेमानंद महाराज से एक भक्त सवाल करती है कि किस तरह अच्छा लड़का मिल सकता है। आज के समय में धोखा बहुत बढ़ गया है इसलिए शादी को लेकर मन में हमेशा डर लगा रहता है। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
इसपर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, आज कल के बच्चें और बच्चियां दोनों ही चरित्र का महत्व ही नहीं समझ रहे हैं। चरित्रहिनता काफी बढ़ गई है। ऐसे में गृहस्थ जीवन अपना आगे कैसे बढ़ा पाएंगे। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
वो आगे कहते हैं कि कैसे ये बताएं कि आज के इस समय में तुम्हे कैसे पवित्र वैष्णव या धर्म निष्ठ पति मिल जाए। ये तो भगवान ही खोज सकते हैं या फिर आपका तप, भजन और पवित्रता ही इस बात की प्रमाण होगी की इस तरह का पति मिल जाए। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB) भगवान कृष्ण के PA हैं प्रेमानंद महाराज, बोलें- मैं उन्हें सलाह देता हूं
-
आगे वो कहते हैं, क्योंकि आज का जो समय है वो गिरता चला जा रहा है। कौन ऐसा है जो शराब नहीं पीता है? कौन ऐसा है जो एक संयम में चल रहा है। कौन ऐसा है जो चरित्रहीन नहीं है? अगर ऐसा कोई होगा तो लाखों करोड़ों में एक होगा। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, इसका उत्तर तो भगवान ही दे सकते हैं। आप कितना तपस्वी हैं, कितना भजन करते हैं, कितना आपने पुण्य कमाया है उसके फलस्वरूप कैसे मिलेगा ये भगवान जानते हैं। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
आगे वो कहते हैं कि, अगर आप धर्म के अनुसार नहीं चल रहे हैं तो अच्छा वर मिलना असंभव है। अगर आप धर्म के साथ चल रहे हैं तो भगवान ने कहीं न कहीं तो व्यवस्था की होगी लेकिन बहुत मुश्किल है। वो भगवान ही मिला दे तो ही हो सकता है। प्रेमानंद जी महाराज जी कहते हैं कि जिसका चरित्र ठीक नहीं है तो वो कुछ दिन चमक जाएगा लेकिन कुछ समय बाद वो बल्ब की तरह फ्यूज हो जाएगा। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि आज के समय में लिव-इन रिलेशनशिप का भी चलन बढ़ गया है। वो आगे कहते हैं कि, ‘क्या ये बनिया की दुकान का सामान समझ लिया है। ये कोई सिद्धांत है क्या कि दो शरीर मिल रहे हैं और कुछ दिन बाद कह रहे हैं कि हमें पसंद नहीं’। (Photo: Pexels)
-
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं कि भारतीय परंपरा की दुनिया पालन करती है लेकिन हम विदेशों के रहन सहन की ओर आकर्षित हो रहे हैं। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB)
-
उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अपने बच्चों को सही मार्ग पर चलने की सीख दें। जीवन तभी सुखी होगा जब ये चरित्र ठीक होगा। (Photo: PremanandJi Maharaj/FB) प्रेमानंद महाराज ने बताया किन लोगों के नहीं मिलता दान करने का पुण्य
