-
8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के मनाने का उद्देश्य दुनियाभर की आबादी को साक्षर बनाने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करना है। (Photo: Pexels)
-
ऐसे में क्या आपको पता है कि दुनिया के किस देश के लोग सबसे कम पढ़े लिखे हैं। नहीं तो आइए जानते हैं: (Photo: Pexels)
-
दुनिया का सबसे कम साक्षरता दर वाला देश नाइजर है। यहां पर साक्षरता दर सिर्फ 19.1 प्रतिशत है। ये आंकड़े यूनेस्को (UNESCO) के स्टेटिस्टिक्स डिपार्टमेंट के हैं जिसे साल 2015 में पेश किया गया था। (Photo: Pexels)
-
इसके अलावा अफगानिस्तान भी दुनिया के सबसे कम साक्षरता दर वाले देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर शामिल है। इस देश की साक्षरता दर 38.2 प्रतिशत है। (Photo: Pexels)
-
तीसरे स्थान पर सूडान है। इस देश की साक्षरता दर 58.6 फीसदी है। (Photo: Pexels)
-
इसके अलावा गिनी, बुर्किना फासो, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक भी दुनिया के सबसे कम पढ़े लिखे देशों की लिस्ट में शामिल हैं। (Photo: Pexels)
-
इन देशों के अलावा चाड, सिएरा लियोन और साइबेरिया के लोग भी दुनिया के सबसे कम पढ़े लिखे लोगों में से एक हैं। (Photo: Pexels)
-
अपने देश यानी इंडिया की बात करें तो यहां की साक्षरता दर करीब 76.32 फीसदी है। (Photo: Pexels)
