-
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी इस वक्त अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को होगी। अंबानी हाउस में इस वक्त शादी से पहले की रस्में निभाई जा रही हैं जिसमें बॉलीवुड से लेकर कई बड़े नेता शामिल होते नजर आएं। (@officenitaambani/Insta)
-
नीता अंबानी इस दौरान साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं। नीता अंबानी को ट्रेडिशनल लुक में रहना काफी पसंद है। कई अन्य फंक्शन में भी वो साड़ी में नजर आ चुकी हैं। सिर्फ साड़ी ही नहीं बल्कि कई और चीजों का भी नीता अंबानी को शौक है। आइए जानते हैं: (@officenitaambani/Insta)
-
नीता अंबानी के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक ऑडी A9 कमेलियन कार है। इस कार की कीमत 100 करोड़ रुपये है। (@officenitaambani/Insta)
-
कार ही नहीं बल्कि नीता अंबानी के पास दुनिया का सबसे महंगा कप भी है। वो जिस कप में चाय पीती हैं उसके एक प्याले की कीमत 3 लाख रुपये है। ये कप जापान का सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक है। इसकी खासियत ये है कि इसका बॉर्डर गोल्ड का है और इसके एक सेट में 50 पीस कप होते हैं जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। ऐसे में एक कप की कीमत 3 लाख रुपये हुई। (@officenitaambani/Insta)
-
नीता अंबानी की कीमती सामानों की लिस्ट में उनका प्राइवेट जेट भी शामिल है जो किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है। नीता अंबानी के पास Airbus-A319 जेट है जिसे मुकेश अंबानी ने उन्हें 2007 में 44 वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। इसकी कीमत करीब 240 करोड़ रुपये है। (@officenitaambani/Insta)
-
नीता अंबानी के वार्डरोब में एक से बढ़कर एक महंगी साड़िया हैं। नीता अंबानी कई मौकों पर सोने, चांदी, हीरे, मोती और खास तरह की कारीगरी से तैयार की गई साड़ियां पहने नजर आ चुकी हैं। (@officenitaambani/Insta)
-
एक बार नीता अंबानी हर्म्स हिमालया बर्किन बैग लिए नजर आई थीं। इस बैग की कीमत 2.6 करोड़ रुपये बताई गई थी। इस बैग पर 18 कैरेट गोल्ड की परत पर 240 हीरे जड़े हुए थे। इसके साथ ही कुछ समय पहले नीता अंबानी ने Hermes Kelly ब्रांड का पर्स कैरी किया था जिसकी कीमत 88 लाख से भी ज्यादा थी। इसी तरह कई और महंगे हैंडबैग्स का नीता अंबानी के पास कलेक्शन है। (@officenitaambani/Insta)
-
इन सबके अलावा नीता अंबानी को महंगी घड़ियों का भी शौक है। बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुची, केल्विन केलिन और फॉसिल जैसी ब्रांड की घड़ियां पहने नजर आ चुकी हैं। (@officenitaambani/Insta)
-
नीता अंबानी को कभी फुटवियर रिपीट करते नहीं देखा गया है। उनके एक सैंडल की कीमत लाखों में होती है। ऐसे में सालभर में वो कई करोड़ के सिर्फ सैंडल ही पहन लेती हैं। (@officenitaambani/Insta)