-
आईपीएल मैच के दौरान हाथ में किताब लिए तो कभी हाथ जोड़े नजर आने वाली प्रेयर आंटी का नाम पूर्णिमा दलाल है। प्रेयर आंटी का नाम नेटीजन्स ने दिया था, क्योंकि उनके बारे में किसी को पता नहीं था कि वह कौन हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन ने प्रेयर आंटी के बारे में सबसे पहले जानकारी दी थी।
-
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी से प्रेयर आंटी का कनेक्शन बेहद खास है, क्योंकि प्रेयर आंटी नीता अंबानी की मां और मुकेश अंबानी की सास हैं।
-
साल 2017 में मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए फाइनल मैच में पूर्णिमा दलाल पहली बार नजर आई थीं।
-
आईपीएल के दसवें संस्करण के फिनाले में मुंबई इंडियंस ने पुणे को महज एक रन से पटखनी दी थी। इस मैच का सेंटर ऑफ अटरेक्शन मुकेश अंबानी की सास थीं, जिन्हें कई बार टीम के लिए प्रार्थना करते देखा गया।
-
उस वक्त ट्विटर पर कई लोगों ने इन्हें ‘प्रेयर आंटी’ करके संबोधित किया था।
-
सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होने के बाद बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने पहली बार प्रेयर आंटी के लिए ट्विट किया था।
-
अभिषेक बच्चन ने जब बताया था कि प्रेयर आंटी मिसेज अंबानी की मां है, जिन्हें सभी नानी कहते हैं, ये सचमुच टीम की लकी चार्म हैं।
-
मुंबई इंडियंस की जीत के लिए पूर्णिमा दलाल हमेशा ही पवेलियन में प्रार्थना करते नजर आती हैं।
-
Photos: Social Media
