-
नीता अंबानी को उनके एलिगेंट स्टाइल के लिए जाना जाता है। नीता का ड्रेसिंग सेंस हमेशा से इंस्पायरिंग रहा है। नीता और मुकेश अंबानी की शादी साल 1985 में हुई थी। नीता अपने दुल्हन लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और यही कारण था कि ईशा ने भी अपनी शादी में अपनी मां के दुल्हन लुक को ही कॉपी किया था। शादी के जोड़े में अंबानी की ये लाडली बिल्कुल अपनी मां नीता अंबानी की परछाई लग रही थी।
-
गुजराती दुल्हन बनी नीता ने अपनी शादी में वाइट और रेड कॉम्बिनेशन की सिल्क साड़ी पहनी थी। बांधनी प्रिंट वाली साड़ी के पल्ले की बॉर्डर पर सुनहरे धागों से काम किया गया था। सीधे पल्ले की साड़ी के साथ नीता ने मैचिंग बांधनी प्रिंट का ब्लाउज पहना था।
-
ईशा अंबानी ने अपनी शादी में साड़ी की जगह लहंगा पहना था, लेकिन मां के स्टाइल को कॉपी करते हुए उन्होंने नथ से लेकर बिंदी और मांगटीका तक एक जैसा ही रखा था।
-
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी को 36 साल हो चुके हैं, लेकिन नीता का दुल्हन का लुक आज भी ट्रेंड में हैं।
-
ईशा अपनी मां के केवल ब्राइडल लुक को ही नहीं , बल्कि कई मौको पर उनके साथ डुआ मैचिंग भी की है।
-
मां बेटी अधिकतर अपने कपड़े से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल तक को एक जैसा ही रखती हैं।
-
बता दें कि ईशा की विदाई के बाद नीता अंबानी ने कहा था कि वह जब भी कहीं जानें को तैयार होती हैं वह अपनी बेटी को मिस करती हैं। क्योंकि हमेशा दोनों साथ ही तैयार हुआ करते थे।
-
Photos: Social Media
