-  

हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर कहा जाता है। क्योंकि, ज्यादातर लोगों को इसका पता ही नहीं चलता है और यह धीरे-धीरे शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाता रहता है। (Photo: Freepik) दो सबसे आसान योग जिनसे शरीर को मिलते हैं कई लाभ, करने का सही तरीका और फायदे
 -  
कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि हाई ब्लड प्रेशर का असर पुरुषों में अधिक गंभीर होता है। खासकर भारत में यह स्थिति और भी चिंताजनक है। 40 प्रतिशत भारतीय पुरुषों को यह पता ही नहीं होता कि उन्हें हाई बीपी की समस्या है। (Photo: Freepik)
 -  
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के एक शोध में बताया गया कि उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में हाई BP का खतरा तेजी से बढ़ता है। 43 से 46 वर्ष की उम्र में, महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अनकंट्रोल्ड हाई BP लगभग 10 प्रतिशत अधिक पाया गया। ऐसे में अगर ये पांच लक्षण दिखे तो तुरंत जांच करवाना चाहिए। (Photo: Freepik)
 -  
1- लगातार सिरदर्द (सुबह उठते समय)
अगर सुबह उठते समय अक्सर सिरदर्द की समस्या रहती है तो यह बढ़े हुए उच्च रक्तचाप का लक्षण हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर में सिर के अंदर प्रेशर बढ़ने लगता है जिसके चलते दर्द की समस्या होने लगती है। (Photo: Pexels) खुद को रोज सिर्फ 10 मिनट दें, दो ऐसे योगासन जो एंग्जायटी, तनाव और जोड़ों के दर्द को दूर कर सकते हैं -  
2- सांस फूलना और जल्दी थक जाना
हल्की एक्टिविटी में भी (जैसे सीढ़ियां चढ़ते समय) सांस फूलना, या लगातार थकान महसूस होना भी हाई BP का लक्षण हो सकता है। (Photo: Freepik) -  
3- बार-बार नकसीर आना
अगर अचानक कई बार नकसीर आ रहा है तो यह भी उच्च रक्तचाप का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए। (Photo: Freepik) -  
4- चक्कर आना या धुंधला दिखना
उच्च रक्तचाप आंखों की नाजुक नसों पर असर डालता है, जिससे धुंधलापन, डबल विजन या चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इसे उच्च रक्तचाप का गंभीर संकेत माना जाता है। (Photo: Freepik) सिर्फ दो योग जो हर किसी को रोज करना चाहिए, पूरे शरीर को रखते हैं स्वस्थ -  
5- दिल की धड़कन तेज होना
तेज धड़कन, धक-धक का अहसास या गले तक धड़कन महसूस होना भी हाई बीपी का लक्षण माना जाता है। अगर यह समस्या बार-बार हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। (Photo: Freepik) -  
कब कराना चाहिए BP चेक?
18 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुषों को दो साल में एक बार ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करवा लेनी चाहिए। वहीं, परिवार में किसी को हाई BP की समस्या है या फिर उम्र 40 से अधिक है तो हर साल जांच करवा लेना चाहिए। (Photo: Freepik) -  
BP को कंट्रोल रखने के आसान उपाय
ब्लड प्रेशर को कम रखने के लिए नमक का सेवन कम करना चाहिए, शराब और धूम्रपान से बचें। इसके साथ ही नियमित व्यायाम करना चाहिए। वहीं, तनाव से बचने के लिए योग और मेडिटेशन की सलाह दी जाती है। (Photo: Freepik) आध्यात्मिकता का 5-7-5 नियम, मन को शांत करने और सुखी जीवन का है सबसे सरल तरीका