-
भारत में घूमने फिरने के लिए ढेरों जगहें हैं। हिल स्टेशन का अपना अलग ही मजा होता है यहां की संस्कृति खूबसूरती और हरी-भरी वादियां भला किसे नहीं पसंद। 9 से 6 वाले लोग अक्सर वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं लेकिन कई बार इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि वो कहां जाएं। (Pexels)
-
शोर शराबे से दूर सुकून भरे पल अगर आप भी बिताना चाहते हैं तो वीकेंड पर यहां बताए गए कुछ जगहों पर जा सकते हैं। यहां की प्रकृति आपके मन को मोह लेगी। (Pexels)
-
लैंसडाउन
उत्तराखंड में स्थित लैंसडाउन उत्तर भारत के सबसे शांत हिल स्टेशनों में से एक है और ये ब्रिटिश काल से ही काफी मशहूर है। यहां के घने ओक, देवदार और प्रकृति की सुंदरता आपके मन को मोह लेगी। वीकेंड पर यहां जा सकते हैं। (Pexels) -
सोलन वैली
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित सोलन वैली काफी शांत जगह है। वीकेंड पर सुकून के पल बिताने के लिए यहां जा सकते हैं। (Pexels) -
धर्मशाला
धर्मशाला बेहद ही शांत जगह है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके मन को मोह लेगी। हिमाचल प्रदेश में स्थित धर्मशाला तिब्बती मठों और दलाई लामा के निवास के लिए जाना जाता है। (Pexels) -
धरमकोट
मैक्लोडगंज वैसे भी अपने आप में खूबसूरत जगह हैं लेकिन यहां से थोड़ा आगे धरमकोट भी है जहां की सुंदरता देखते बनती हैं। शांति से यहां कुछ पल बिता सकते हैं। (Pexels) -
नाहन
हिमाचल प्रदेश में नाहन वीकेंड पर जा सकते हैं। यहां की हरियाली और ऐतिहासिक जगहें काफी मशहूर हैं। यहां पर रेणुका झील, सुकेती फॉसिल पार्क, जैतक किला और चूड़ाधार चोटी देख सकते हैं। (Pexels)
