-
काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें दिन में कई बार सुस्ती और थकान महसूस होती है। इसके साथ ही किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता है। ऐसे में कुछ आसान उपाय हैं जिनकी जरिए इस समस्या से राहत पा सकते हैं। (Photo: Freepik) डायबिटीज मरीज इस तरह खा सकते हैं चावल, ब्लड शुगर लेवल पर नहीं पड़ेगा असर
-
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह पांचाल के अनुसार जिन लोगों को अक्सर थकान और एनर्जी कम की समस्या रहती है उन्हें यह पांच काम जरूर करने चाहिए। इससे जल्दी ही इस समस्या से छुटकारा मिल सकती है। (Photo: Freepik)
-
1- सुबह की शुरुआत
अगर आपको दिन भर थकावट की समस्या रहती है तो सुबह की शुरुआत कैफीन की जगह नींबू और चुटकी भर सेंधा नमक के साथ गुनगुना पानी से करना चाहिए। यह शरीर को जगाता है, मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और साथ ही शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। (Photo: Freepik) -
2- शाम को खाएं हेल्दी स्नैक्स
शाम को करीब 4 बजे जब भूख लगती है तो काफी लोग बिस्किट या चिप्स का सेवन करते हैं। ऐसे में इसकी जगह हेल्दी स्नैक्स को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें भुना चना, मूंगफली या मखाना खाएं जो शरीर में ऊर्जा के स्तर पर बनाए रखने में मदद करता है। (Photo: Freepik) नाभि में हींग डालने से क्या होता है? फायदे और लगाने का सही तरीका -
3- भोजन का सही तरीका
काफी लोग ऐसे हैं जो काम करते वक्त भोजन करते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार इस आदत को छोड़ देना चाहिए। भोजन को ध्यानपूर्वक करना चाहिए। इससे पाचन बेहतर होता है और शरीर को असली पोषण मिलता है। (Photo: Freepik) -
4- अपनाएं 20-8-2 का नियम
ऑफिस हो या फिर घर लगातार नहीं बैठना चाहिए। हर 20 मिनट बैठने के बाद 8 मिनट तक खड़े होकर शरीर को मूव करें और 2 मिनट चलें। यह साधारण नियम ब्लड सर्कुलेशन, फोकस और एनर्जी लेवल को बढ़ाता है। (Photo: Freepik) -
5- ऐसे करें रात का भोजन
न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार देर रात भारी भोजन करने से बचना चाहिए। इससे नींद और पाचन दोनों बिगड़ जाता है। रात में हल्का और जल्दी भोजन करना चाहिए। इससे सुकून भरी नींद आती है और सुबह के वक्त शरीर ऊर्जावान रहती है। (Photo: Freepik) क्या आर्टरीज के ब्लॉकेज को खत्म कर सकता है अनार का जूस, कैसे धमनियों को मिलता है लाभ?
