-

भारत में देसी घी का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही होते आ रहा है। आयुर्वेद घी को कई बड़ी समस्याओं में औषधि की तरह इस्तेमाल करता है। इसके सेवन से कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं। (Photo: Pexels) किन विटामिन्स की कमी से अधिक लगती है ठंड? इन फूड्स के सेवन से शरीर को मिलती है गर्मी
-
उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ऐसे में सावधानी बरतनी काफी जरूरी होता है। थोड़ी सी गलती के चलते वायरल, सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों में घी का इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है जिससे यह शरीर को गर्म रखे और वायरल से बचाने में मदद करे। (Photo: Freepik)
-
क्यों खाना चाहिए घी
शुद्ध देसी घी में हेल्दी फैट पाया जाता है जो शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करता है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। (Photo: Freepik) -
चाय-कॉफी के साथ
सुबह के वक्त अधिकतर लोग बेड से उठते ही चाय पीने के शौकीन होते हैं। ऐसे में चाय या फिर कॉफी में एक चम्मच घी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है जिससे यह अंदर से गर्म रहती है। (Photo: Pexels) किस विटामिन की कमी से लिवर डैमेज होता है? जानें कैसे करें इसकी पूर्ति -
खाली पेट खाने के फायदे
सुबह के वक्त खाली पेट एक चम्मच घी को लौंग और काली मिर्च के साथ मिलाकर खाने से सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या खत्म हो सकती है। इसके साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलने में मदद मिल सकती है। (Photo: Pexels) -
गर्म पानी के साथ करें सेवन
सुबह के वक्त गर्म पानी के साथ ही का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स होने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही यह लिवर को भी साफ करने में मदद कर सकता है। (Photo: Pexels) -
दलिया के साथ
सुबह के वक्त नाश्ते में दलिया बनाते वक्त उसमें एक से दो चम्मच घी का सेवन करना भी लाभकारी बताया गया है। यह पाचन तंत्र से लेकर त्वचा तक के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। (Photo: Freepik) आपकी कौन सी 7 आदतें बढ़ा देती हैं ब्लड शुगर लेवल? डायबिटीज मरीजों को क्या-क्या नहीं करना चाहिए? -
दालचीनी के साथ खाने के फायदे
सुबह के वक्त खाली पेट घी और दालचीनी पाउडर को एक साथ खाने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। (Photo: Pexels) -
भोजन के साथ
सर्दी के मौसम में रोटी पर घी लगाकर सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही दाल में भी एक चम्मच घी डालकर खा सकते हैं। दरअसल, इसमें शरीर को गर्म रखने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सब्जियों में पाए जाने वाले फैट-सॉल्युबल न्यूट्रिएंट्स को अब्जॉर्ब कर शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं। घी में थर्मल एनर्जी पाया जाता है जो शरीर को सर्दी के मौसम में भी एक्टिव रखने में मदद करता है और ठंड कम लगती है। (Photo: Pexels) -
एक दिन में कितना खाना चाहिए
ठंड के मौसम में शीतलहर से बचने के लिए सुबह खाली पेट या फिर रात को सोते वक्त घी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, एक दिन 2-3 चम्मच से अधिक घी का सेवन करने से बचना चाहिए। (Photo: Freepik) शरीर के किन-किन अंगों को घी पहुंचाता है फायदा, गुनगुने पानी के साथ डालकर पीने से क्या होता है असर