-
मासिक धर्म के दौरान रसोई में जाना, अचार छूना, पूजा-पाठ करना और मंदिर जाना आदि जैसे कई कामों को करने की मनाही है। यह आज से नहीं बल्कि काफी पुराने समय से ही चलती आ रही है। (Photo: Pexels) नदी में पैसा फेंकना सही या गलत? प्रेमानंद महाराज ने बताया इसके बदले क्या करें
-
काफी लोग ऐसे हैं जो अपने घर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की प्रतिमा रखकर उनकी सेवा करते हैं। लेकिन मासिक धर्म के दौरान ठाकुर जी की पूजा करनी चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं: (Photo: PremanandJi Maharaj/Insta)
-
प्रेमानंद महाराज का सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है। उनका प्रवचन सुनने के लिए लोग वृंदावन दूर-दूर से आते हैं। (Photo: PremanandJi Maharaj/Insta)
-
प्रेमानंद महाराज ने का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को ठाकुर जी की सेवा कैसे करनी चाहिए। (Photo: Pexels) प्रेमानंद महाराज से जानें काम छोड़कर भक्ति करना सही या गलत?
-
प्रेमानंद महाराज के अनुसार जितने दिन महिलाएं मासिक धर्म में रहती है उतने दिन ठाकुर जी की प्रतिमा को हाथ नहीं लगाना चाहिए। (Photo: PremanandJi Maharaj/Insta)
-
इस दौरान कोई ग्रंथ भी हाथ से नहीं छूना चाहिए। हालांकि, भगवान को बिना स्पर्श किए उनके नाम का जाप कर सकते हैं। (Photo: Pexels)
-
इसके साथ ही मासिक धर्म के दौरान माला भी स्पर्श नहीं करना चाहिए। ठाकुर सेवा स्पर्श नहीं करना चाहिए। लेकिन जो भजन रोज करती हैं वह कर सकते हैं। (Photo: PremanandJi Maharaj/Insta)
-
कैसे करें सेवा
मासिक धर्म के दौरान ठाकुर जी की सेवा अपने बच्चों से करवा सकती हैं। इस दौरान बच्चे या फिर पति उनको स्नान, कपड़ा पहनाना, भोग लगाना इत्यादि सेवा कर सकते हैं। (Photo: PremanandJi Maharaj/Insta) अगर बिल्ली रास्ता काट दे या कोई टोटका कर दे तो क्या करें? प्रेमानंद महाराज ने बताया एकदम सरल उपाय
