-

आर्मी के जवानों के लिए फिटनेस सबसे अधिक मायने रखती है। आर्मी के जवान सुबह तय समय पर उठते है और सबसे पहले दौड़ लगाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आर्मी के जवानों जितनी फिटनेस के लिए एक दिन में कितना किलोमीटर दौड़ लगाना चाहिए। (Photo: Indian Express) ट्रेडमिल या बाहर दौड़ना? कौन ज्यादा बेहतर, जानें फायदे और नुकसान?
-
आर्मी के जवान एक दिन में कितना दौड़ते हैं यह उनकी ट्रेनिंग और पोस्टिंग पर निर्भर करता है। हालांकि, ट्रेनिंग के दौरान जवानों को 2 किलोमीटर से 5 किलोमीटर या क्रॉस-कंट्री दौड़ लगानी होती है। हालांकि, कई बार इससे अधिक किलोमीटर तक भी दौड़ लगाते हैं। (Photo: Indian Express)
-
नियमित रूप से सिर्फ इतनी देर दौड़ने से स्टैमिना और स्पीड दोनों बनी रहती है। शरीर ऊर्जावान रहता है। हालांकि, समय भी काफी निर्भर करता है। (Photo: Indian Express)
-
दो किलोमीटर दौड़ने में कितना लगाना चाहिए समय
आर्मी के जवान जब भर्ती के लिए जाते हैं तो उन्हें 1.6 किलोमीटर (1600) मीटर की दौड़ 5 मिनट 30 सेकंड से 6 मिनट के अंदर पूरी करनी होती है। ऐसे में 2 किलोमीटर दौड़ने के लिए आप 10-12 मिनट का समय ले सकते हैं। अब आइए जानते हैं फायदे (Photo: Indian Express) शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों है ब्रोकली, कौन-कौन से मिलते हैं दस लाभ -
1- हड्डियों और मांसपेशियां होती हैं मजबूत
नियमित रूप से अगर दो किलोमीटर तक दौड़ते हैं तो इससे हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत मिलती है। खासकर पैरों की हड्डियां और मांसपेशियां ज्यादा मजबूत होती हैं। (Photo: Freepik) -
2- लंग्स के लिए लाभ
नियमित रूप से दौड़ने से फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। साथ ही ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है। (Photo: Freepik) -
3- हार्ट
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए दौड़ना बेहद जरूरी है। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है। (Photo: Freepik) -
4- वजन
दौड़ने से कैलोरी बर्न होती है जिससे शरीर की चर्बी कम होने लगती है। ऐसे में नियमित रूप से दौड़ने से वजन कंट्रोल में रहता है। (Photo: Freepik) -
5- अन्य लाभ
इसके अलावा नियमित रूप से दौड़ने से अल्जाइमर, तनाव, कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। (Photo: Freepik) तीन महीने में कम हो सकता है LDL कोलेस्ट्रॉल, ये पांच चीजें दिल को रखती हैं स्वस्थ